विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह हमारा आखिरी चुनाव; अब बाल-बच्चा लड़ेगा', बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने किया एलान

Published: Mon, 16 Mar 2026 11:46 AM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2026 12:18 PM (IST)

Anant Singh: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। जेल में बंद जेडीयू विधायक अनंत सिंह ...और पढ़ें

HighLights

  1. अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव में जेल से आकर वोट डाला।

  2. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

  3. अनंत सिंह ने घोषणा की, अब उनके बच्चे चुनाव लड़ेंगे।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

वहीं AIMIM और कांग्रेस तथा बसपा विधायकों के समर्थन से तेजस्वी यादव भी एक सीट जीतने की बात कह रहे हैं। वहीं इसी बीच जेल में बंद जेडीयू के विधायक अनंत सिंह भी राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए पहुंचे हैं।

वोट देने पहुंचे अनंत सिंह

वह एंबुलेंस में बैठकर वोट देने पहुंचे। वहीं, वोट देकर बाहर निकलने के बाद जेल से बाहर आने के सवाल पर उन्होंने मीडिया को बताया कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समर्थक निराश ना हों, लगभग एक महीना में वह बाहर आ जाएंगे।

नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन बनेगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार का सीएम कौन बनेगा वह यह नहीं जानते, सीएम कौन बनेगा यह नीतीश जी तय करेंगे।

अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

भाजपा का सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें सब स्वीकार है। ये निर्णय नीतीश जी को करना है। नीतीश कुमार के सीएम ना रहने पर इलेक्शन लड़ने की बात पर अनंत सिंह ने कहा कि वह सीएम नहीं रहेंगे तो वह इलेक्शन नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा अंतिम चुनाव है, अब बाल-बच्चा लडे़गा।

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election Live 2026: बिहार राज्यसभा चुनाव में फंसती दिख रही पांचवी सीट, अनंत स‍िंह ने जेल से आकर वोट डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।