Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: अररिया में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत, मचा बवाल; 1000 से अधिक लोगों ने थाने को घेरा

    Updated: Fri, 17 May 2024 02:54 PM (IST)

    Araria News अररिया के ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में जीजा साली की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। जमकर बवाल हो रहा है। 1000 से अधिक लोगों ने थ ...और पढ़ें

    अररिया में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत (जागरण)
    अररिया में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत (जागरण)

    HighLights

    1. अररिया में थाने में जीजा-साली की मौत के बाद मचा बवाल
    2. 1000 से अधिक लोगों ने थाने को घेर लिया है।

    जागरण संवाददाता, अररिया। Araria News: अररिया के ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में जीजा साली की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। जमकर बवाल हो रहा है। 1000 से अधिक लोगों ने थाने को घेर लिया है और आगजनी की है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस गोलियां चला रही है।

    लोग थाने से जीजा और नाबालिग साली के शवों को नहीं निकालने दे रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले युवक ने 14 वर्षीय साली को भगाकर शादी कर ली थी। दोनों साथ ही रह रहे थे। उसने पहली पत्नी और एक बच्चे को छोड़ दिया था।

    घटना के बाद लड़की के पिता ने युवक पर नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी रचाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया था। एक दिन पहले पूर्व पत्नी ने भी थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की मौत हो गई।

    एक महिला को लगी गोली

    Araria News: ताराबाड़ी थाने के समीप चलाई गई एक गोली मानती देवी पति शोभित पासवान के बाएं हाथ में लगी है, गोली हाथ को छेद करते हुए बाहर निकल गया।जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि मानती देवी ताराबाड़ी वार्ड संख्या 15 की है और वे थाना चौक के समीप चाय नास्ते की दुकान करती थी। थाना परिसर में भगदड़ देखकर वह दुकान का सामान समेट रहे थीं। इसी क्रम में गोली उनके हाथ में लग गई। जबकि, जमुआ पंचायत वार्ड संख्या 11 मनोज मंडल पिता मथुरानंद मंडल के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, भगदड़ में श्यामा देवी पति नॉखे लाल सिंह के पैर में चोट लगी है।

    ये भी पढ़ें

    Patna News: पटना के नामी स्कूल के नाले में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, गुस्‍साए लोगों ने बिल्डिंग में लगा दी आग

    Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात