Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आर्द्रा नक्षत्र पर क्यों बनती है दाल पुरी? जानिए धार्मिक महत्व, खस्ता दाल पुरी बनाने की आसान विधि और स्वाद का राज

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 08:14 PM (IST)

    आर्द्रा नक्षत्र पर बिहार में दाल पुरी बनाने की परंपरा श्रद्धा और उत्साह से निभाई जाती है, जो सुख-समृद्धि लाती है। यह लेख दाल पुरी के धार्मिक महत्व, बन ...और पढ़ें

    कुरकुरी और स्वादिष्ट दाल पुरी

    कुरकुरी और स्वादिष्ट दाल पुरी

    HighLights

    1. आर्द्रा नक्षत्र पर बिहार में दाल पुरी बनाने की परंपरा।

    2. दाल पुरी भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास।

    3. खस्ता दाल पुरी बनाने की आसान विधि और सामग्री जानें।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के कई घरों में आर्द्रा नक्षत्र के अवसर पर दाल पुरी बनाने की परंपरा आज भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन दाल पुरी बनाकर भगवान को भोग लगाने और परिवार के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।

    यही वजह है कि इस खास दिन रसोई में दाल पुरी की महक हर किसी का मन मोह लेती है। यह परंपरा केवल स्वाद तक सीमित नहीं, बल्कि परिवार को एक साथ जोड़ने का भी प्रतीक मानी जाती है।

    दाल पुरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    स्वादिष्ट दाल पुरी बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, 1 कप चना दाल, 1 चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, स्वादानुसार नमक और तलने के लिए रिफाइंड या सरसों का तेल लें। चाहें तो भरावन में हरा धनिया भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद और बढ़ जाता है।

    ऐसे बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट दाल पुरी

    सबसे पहले चना दाल को दो से तीन घंटे भिगोकर हल्का उबाल लें। पानी अच्छी तरह निकालकर दाल को दरदरा पीस लें।

    अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, अदरक, हरी मिर्च, सौंफ व मसाले डालकर भूनें। इसके बाद पिसी हुई दाल डालकर तब तक चलाएं, जब तक मिश्रण पूरी तरह सूखा न हो जाए।

    दूसरी ओर आटे में नमक और थोड़ा तेल डालकर नरम आटा गूंध लें। छोटी-छोटी लोई बनाकर उनमें दाल का मिश्रण भरें और हल्के हाथों से बेल लें। फिर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

    आलू की सब्जी और खीर के साथ बढ़ जाता है स्वाद

    गरमा-गरम दाल पुरी को मसालेदार आलू की सब्जी, आम के अचार, दही या खीर के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

    आर्द्रा नक्षत्र पर बनने वाली यह पारंपरिक डिश स्वाद के साथ धार्मिक आस्था का भी प्रतीक है। बदलते दौर में भी बिहार के हजारों परिवार इस परंपरा को सहेजे हुए हैं और हर साल पूरे परिवार के साथ दाल पुरी का आनंद लेकर इसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं।