विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स रैकेट में फंस सकता है आनंद बरार, गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Tue, 21 Mar 2017 06:34 PM (IST)

बीएसएससी पेपरलीक कांड मामले में हरियाणा से आनंद बरार की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि वह अपने काम के बदले बड़े अफसरों को दिल्ली के बड़े-बड़े होटलों में पार्टी दिया करता था।

सेक्स रैकेट में फंस सकता है आनंद बरार, गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
सेक्स रैकेट में फंस सकता है आनंद बरार, गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

 पटना [जेएनएन]। बीएसएससी पेपर लीक कांड में हरियाणा के आनंद बरार की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े अधिकारियों के दिल की धड़कनें बढ़ गईं है। जांच में पता चला है कि करीब एक दर्जन अधिकारियों से वह सीधे संपर्क में था। वह अधिकारियों से काम लेने से पहले और बाद में दिल्ली के चर्चित होटलों में गुप्त पार्टियों की व्यवस्था करता था।

इसकी जानकारी एसआइटी में शामिल एक अफसर ने दी। उसे जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि पुलिस के हाथ उसके गिरेबां तक पहुंच जाएंगे। कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी उसे पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते रहते थे।

सूत्रों की मानें तो अब तक एसआइटी केवल पेपर लीक और बीएसएससी में धांधली का अनुसंधान कर रही थी, लेकिन बरार के काले कारनामों की लंबी लिस्ट देखकर एक और मुकदमा दर्ज हो सकता है। उसपर पर सेक्स रैकेट चलाने की एफआइआर भी की जा सकती है।
यह कार्रवाई उसके मोबाइल में मिले वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग को आधार बना की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बरार करीब एक दशक से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कराता आ रहा है। अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ाने में पटना के मृत्युंजय नामक युवक ने उसकी काफी मदद की।
वह दिल्ली में इवेंट कंपनी का संचालन करता है, जिसकी आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। राज्य के कई अफसर उसकी पार्टियों में शामिल होते थे। इन्हीं पार्टियों के बूते ही बरार ने परमेश्वर, लालकेश्वर और कई आइएएस से संबंध बनाए।