Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार के इस्तीफे पर रोने लगे अशोक चौधरी, पटना में बोले- वह कोई नॉर्मल आदमी नहीं

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि वे मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस्तीफे के बाद मंत्री अशो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दिया।

    2. मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

    3. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, इस फैसले के बाद भी वह अभी राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

    नीतीश के इस्तीफे के बाद नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जदयू नेताओं ने कहा कि उनके जाने से बिहार दुखी है। वहीं, मंत्री अशोक चौधरी उनके इस्तीफे के बाद रोते हुए नजर आए।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके साथ काफी दिनों से काम कर रहा हूं। उनके जाने से दुखी हूं। वहीं, उन्होंने कहा कि देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता है।

    सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की

    उन्होंने कहा कि सदन में डांटना, पुचकारना, समझाना या कोई मंत्री जवाब देने में फंस जाता हो तो उसको बेल आउट करना, यह सब नीतीश जी करते थे।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कोई नार्मल आदमी नहीं थे, वह इंटेलीजेंट मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी हर विभाग में अच्छी पकड़ थी। वह नए मंत्रियों को भी गाइड करते थे।

    अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार को नीतीश कुमार जैसा अभिभावक मिलना मुश्किल है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह गार्जियन के तौर पर हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

    उनके मार्गदर्शन में चलेगी सरकार

    JDU नेता अशोक चौधरी ने कहा कि विकास की जो लाइन नीतीश कुमार ने खींची है। उनके बाद जो भी आएगा उसके लिए एक बड़ी चुनौती होगी। वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे।

    सदन चलेगा तब दिल्ली जाएंगे, वरना बिहार में रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने ये निर्णय कुछ अच्छा सोचकर लिया हो।"

    यह भी पढ़ें- ‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार...’, रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कसा तंज