Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार...’, रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कसा तंज

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 01:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस फैसले से राज्य की राजनीति में हलच ...और पढ़ें

    रोहिणी ने कसा तंज। (जागरण)

    रोहिणी ने कसा तंज। (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, इस अहम फैसले के बावजूद वे फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालते रहेंगे। उनके इस कदम के बाद से ही बिहार के सियासी गलियारों में सरगर्मी काफी तेज हो गई है।

    रोहिणी आचार्या का तीखा हमला

    इस राजनीतिक घटनाक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुख्यमंत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी का 'ऑपरेशन फिनिश नीतीश' करार दिया।

    रोहिणी ने कहा कि बिहार में बीजेपी का " ऑपरेशन फिनिश नीतीश " संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफा ले ही लिया गया। चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और चला गया हाथ से बिहार। समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चित्कार।

    विधान परिषद के सभापति की पुष्टि

    दूसरी ओर, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि आज सुबह एक औपचारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया था।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि अब संवैधानिक नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी।

    सभापति ने नीतीश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विधान परिषद को उनके जैसे अनुभवी नेता की कमी खलेगी, जिनके मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए हैं।

    यह भी पढ़ें- रोहिणी आचार्य का सख्‍त एक्‍शन; सीधे बिहार पुलिस तक पहुंच गया मामला, सामने आया कारण

    यह भी पढ़ें- 'चाचाजी जपना हरिनाम...', रोहिणी आचार्य ने पलायन के मुद्दे को लेकर नीतीश पर चलाया सियासी तीर