Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहिणी आचार्य का सख्‍त एक्‍शन; सीधे बिहार पुलिस तक पहुंच गया मामला, सामने आया कारण

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 08:35 PM (IST)

    लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने नाम से चल रहे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिका ...और पढ़ें

    रोह‍िणी आचार्य ने ब‍िहार पुल‍िस से की फर्जी अकाउंट की श‍िकायत।

    रोह‍िणी आचार्य ने ब‍िहार पुल‍िस से की फर्जी अकाउंट की श‍िकायत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने नाम से फर्जी अकाउंट चलाए जाने को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है।

    उन्होंने इस संबंध में बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। रोहिणी आचार्य ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस बाबत पोस्ट किया है।

    उन्‍होंने लिखा है क‍ि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर उनके नाम से कई फर्जी अकाउंट सक्रिय हैं, जिनके जरिए अभद्र, तथ्यविहीन और भ्रामक कंटेंट पोस्ट किए जा रहे हैं।

    फर्जी अकाउंट वालों की हो गई पहचान 

    उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर केवल ब्लू टिक वाले हैंडल @RohiniAcharya2 ही उनके आधिकारिक अकाउंट हैं। बाकी सभी अकाउंट फर्जी हैं और लोगों से सावधान रहने की अपील की।

    रोहिणी ने यह भी कहा कि फर्जी अकाउंट चलाने वालों की पहचान कर ली गई है और इस पूरे मामले में बिहार पुलिस के साइबर सेल को शिकायत सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    बिहार और देश की स्‍थ‍ित‍ि पर रखतीं पैनी नजर 

    रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं लेकिन बिहार और देश की स्‍थ‍िति‍ पर हमेशा पैनी नजर बनाए रखती हैं। राजनीत‍ि पर आए दिन उनके पोस्‍ट आते रहते हैं। 

    इनमें वह एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधती हैं। शन‍िवार को ही महंगाई पर उन्‍होंने एक पोस्‍ट किया, ज‍िसमें लिखा, एक डॉलर में 94 रूपईया , डॉलर के सामने रूपईया है हलकान , गैस की लाईन में देश खड़ा है , कान में तेल डाल सो रहा फोटोजीवी परधान। 

    बहरहाल अब रोहिणी की शिकायत पर पुलिस क्‍या एक्‍शन लेती है और कौन लोग पकड़ में आते हैं, इसपर सभी की नजरें टिक गई हैं।