Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : 'अगर उन लोगों को वोट करिएगा तो...', भरी सभा में ये क्या बोल गए नीतीश? अशोक महतो को लेकर भी चेताया

    Updated: Sun, 05 May 2024 01:34 PM (IST)

    Bihar Politics In Hindi बिहार के सीएम नीतीश कुमार चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हैं। इस बीच उन्होंने मुंगेर से राजद कैंडिडेट अनीता कुमारी को भी घेरा है जो ...और पढ़ें

    अशोक महतो के बारे में क्या बोले नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    अशोक महतो के बारे में क्या बोले नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. एनडीए विकास करने वाला, किसी के बहकावे में नहीं आएं- नीतीश कुमार
    2. भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं, एनडीए सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

    जागरण टीम, विभूतिपुर (समस्तीपुर)/ हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। Bihar Politics In Hindi मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हमलोगों के यहां और भाजपा (BJP) में कोई परिवारवाद नहीं है। हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है। इसके लिए काम करते हैं। किसी तरह के डर का वातावरण नहीं है। हम लोगों को छोड़कर उन लोगों को वोट करिएगा तो आप लोगों को नाश कर देगा।

    उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बिहार के लिए बहुत काम किया है। पोशाक, साइकिल, इंटर पास करने पर 25 हजार, स्नातक पास करने पर 50 हजार रुपये देने की योजना से छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी है।

    पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, सड़कों, पुल-पुलिया का निर्माण, स्वास्थ्य की सुविधाएं, हर घर शौचालय याद रखिएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है।

    मुख्यमंत्री शनिवार को समस्तीपुर में उजियारपुर से एनडीए प्रत्याशी नित्यानंद राय व मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जदयू (JDU) प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत तक किया

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित गणना करवाई। आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत तक किया। बाकि, 10 प्रतिशत अपर कास्ट के लिए है तो सबकी सुविधा के लिए कुल 75 प्रतिशत कर दिया। गणना के आधार पर आर्थिक स्थिति का अध्ययन किया।

    उन्होंने कहा कि एनडीए विकास के लिए जाना जाता है। देश के साथ-साथ राज्य में विकास के कई काम हुए हैं। एनडीए की सरकार ने राज्य में आठ लाख सरकारी नौकरियां दी है। 10 लाख लक्ष्य के विरुद्ध चार लाख लोगों को नौकरी दे दी है। शेष प्रक्रिया में है।

    नीतीश ने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की समृद्धि की कहानी 2006 में गढ़ी गई। आज महिलाएं जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। आप लोग काम पर ध्यान दें, किसी के बहकावे में नहीं आएं।

    खबरें और भी

    विपक्ष ने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराया

    मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना कहा कि बियाह किया और नौ गो कर दिया। उसके बाद पत्नी, बेटा, बेटी और परिवार को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए हम ऐसे झूठे-फरेबी लोगों के साथ चले गए थे। अब कभी उनके साथ नहीं जाएंगे।

    तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में विद्वेष फैलाकर राज करने की कोशिश में लगे रहते है। राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराया। ये मुस्लिम वोट के चक्कर में रहते हैं। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। अब 60 वर्ष पुराने मंदिरों की घेराबंदी कराएंगे।

    बिहार में 2005 के बाद जो काम हुआ है, वह आप भी जानते हैं। जनता से अपील की कि जाति के आधार पर नहीं, काम के आधार पर वोट कीजिए। राजद ने सिर्फ परिवार को देखा है।

    उन्होंने कहा कि मुंगेर से राजद (RJD) ने जिसे उम्मीदवार बनाया है उसके बारे में मालूम ही है। आप लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करें। विभूतिपुर में कुछ युवक पोस्टर लेकर आए थे जिसे सुरक्षाकर्मियों ने जब्त कर लिया।

    यह भी पढ़ें-

    Anant Singh Photos: बुलडोजर से फूलों की बारिश, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला... तस्वीरों में देखें अनंत सिंह का स्वागत

    Chirag Paswan : 'जब तक जिंदा हूं, तब तक...' हाजीपुर में चिराग ने कर दिया बड़ा एलान; सबके सामने खा ली कसम