विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly Election Result: 'PM मोदी... नाम ही काफी है', 3 राज्यों में मिली जीत से गदगद बिहार भाजपा के नेता

By Mohit TripathiEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 03 Dec 2023 08:24 PM (IST)

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी फिलहाल चार राज्यों में से तीन में विजयी होती हुई नजर ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही काफी : नित्यानंद राय। (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही काफी : नित्यानंद राय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही काफी : नित्यानंद राय।
  2. बिना मुख्यमंत्री चेहरा के जीती भाजपा : सुशील मोदी।
  3. मोदी की करिश्माई नेतृत्व को बधाई : मंगल पांडेय।
  4. सनातन का विरोध करनेवालों के लिए सबक: तारकिशोर।

जागरण टीम, पटना। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिलहाल चार राज्यों में से तीन में विजयी होती हुई नजर आ रही है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली इस सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार भाजपा के कार्यकर्ता-नेता भी पार्टी की इस सफलता के जश्न डूबे हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही काफी : नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राजमंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय ने चार राज्यों के चुनाव परिणाम में से तीन राज्यों में भाजपा की अपार सफलता एवं तेलंगाना में पार्टी के वोट में वृद्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नाम केवलम, मोदी नाम केवलम ( सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम) काफी है। उन्होंने कहा कि हर घर मोदी, घर घर मोदी, मोदी है तो मुमकिन है...यह नारा नहीं, हकीकत है। लोगों ने इस पर विश्वास किया है।

नित्यानंद ने जीत का श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का चेहरा भ्रष्टाचार का है। तुष्टिकरण का है एवं हमेशा चुनाव के समय झूठ वादे करके अफवाह फैलाने का है।

एक अकेला सब पर भारी: ऋतुराज सिन्हा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि आप चाहे कितनी भी पार्टी मिलकर कोई भी गठबंधन बना ले पर जीत की गारंटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा कोई नहीं सकता है, इसीलिए तो कहते है "एक अकेला सब पर भारी"।

चुनाव परिणाम से यह सिद्ध हो गया है कि अब जनता भारत को तोड़ने वाले के बदले जोड़ने वाले पर भरोसा करती है। जातिवाद के बदले विकास की राजनीति करने वाली पार्टी की सोच का साथ देती है।

उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के ऊपर जिस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था।

भाजपा के बारे में दुष्प्रचार कर जनता को भरमाने का प्रयास किया गया था ,अब चाचा,भतीजा, बुआ और जो भी हो वह खुद ही तय कर ले कि बाजार में रेवड़ी का ठेला लगाने की आवश्यकता किनको है?

बिना मुख्यमंत्री चेहरा के जीती भाजपा : सुशील मोदी

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने फिर सिद्ध किया कि बिना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए भाजपा चुनाव जीत सकती हैं। तीनों राज्यों का चुनाव परिणाम बिहार के लिए लालू-नीतीश राज की विदाई के साफ संकेत हैं।

सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को बदलते समय की यह लिखावट पढ़ लेनी चाहिए। जदयू ने मध्य प्रदेश में अपनी औकात देख ली। उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।

मोदी की करिश्माई नेतृत्व को बधाई : मंगल पांडेय

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर देश की जनता व पीएम मोदी की करिश्माई नेतृत्व को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि ये जीत भाजपा की विकास, भरोसा व सबका साथ सबका विकास की जीत है। मैं भाजपा की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृहमंत्री अमित शाह के साथ तमाम केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत दर्शाता है कि नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास व भरोसा और बढ़ गया है। कुछ ऐसा ही परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा और भाजपा जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी।

सनातन का विरोध करने वालों के लिए सबक: तारकिशोर प्रसाद

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर जनता-जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सनातन संस्कृति का विरोध करने वालों के लिए सबक है। तुष्टिकरण की राजनीति को हवा देने वाले को जनता ने करारा जवाब दिया है।

तारकिशोर ने कहा कि जाति-धर्म की आग में झोंकने वाले परिवारवाद और भ्रष्टाचार की पोषक पार्टी को जनता ने खारिज कर दिया है। देश के करोड़ों गरीब, किसान, महिला और युवाओं ने मोदी की गारंटी में भरोसा व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: Bihar News: रक्सौल में बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, नो-मैंस लैंड में नाच देख रहे तीन भारतीय घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।