विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: तेजस्वी के MLA पर स्पीकर को आया गुस्सा, तुरंत याद दिला दी बोलने की सीमा; सब देखते रह गए

Published: Mon, 10 Mar 2025 04:38 PM (IST)

बिहार लघु उद्यमी योजना से जुड़े प्रश्न के उत्तर पर राजद ने दो मिनट के लिए सदन का वाकआउट कर ...और पढ़ें

विधानसभा स्पीकर को सदन में आ गया गुस्सा। (फाइल फोटो)
विधानसभा स्पीकर को सदन में आ गया गुस्सा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्पीकर ने राजद विधायक ललित यादव के तल्ख तेवर पर उन्हें दी नसीहत
  2. राजद ने दो मिनट के लिए सदन का वाकआउट

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सोमवार को राजद विधायक ललित यादव के तल्ख तेवर पर उन्हें नसीहत दे दी। स्पीकर ने कहा कि सीमा में बोलिए।

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि जिस ढंग से आप अपनी बात रखते हैं, वह स्वीकार नहीं। सदन आपकी मर्जी नहीं नियम से चलेगा। यह तरीका नहीं है बोलने का। उन्होंने कहा कि स्पीकर कभी भी दबाव में निर्णय नहीं लेता।

पूरा मामला उस समय आरंभ हुआ, जब बिहार लघु उद्यमी योजना से जुड़े प्रश्न के उत्तर पर राजद ने दो मिनट के लिए सदन का वाकआउट कर दिया। उसी समय ललित यादव के प्रश्न की बारी आ गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने जब उनका नाम पढ़ा तो वह सदन के भीतर नहीं थे। सदन में आने पर वह अपने प्रश्न को पूछने के लिए दबाव बनाने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने सख्ती से मना कर दिया।

इस पर वह तिलमिला कर सदन से बाहर निकलने लगे। विपक्ष के अन्य लोगाें को भी बाहर निकलने का इशारा किया पर अवध बिहारी चौधरी ने उन्हें बाहर जाने से राेक लिया।

ललित यादव के मसले पर राजद के अवध बिहारी चौधरी ने भी आसन से आग्रह किया पर विधानसभा अध्यक्ष नियम की बात पर अड़े रहे। इस पर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि प्रश्न को स्थगित कर जवाब दिला दीजिए। हम आसन पर दबाव नहीं दे रहे, पर बात नहीं बनी।

नौकरी दो, पलायन रोको यात्रा पर निकलेंगे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई नेता

नौकरी और पलायन के मुद्दे पर युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई 16 मार्च से नौकरी दो पलायन रोक पद यात्रा प्रारंभ करेंगे।

यात्रा महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण के भितिहरवा से शुरू होगी और पटना में समाप्त होगी। यह जानकारी सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी गई।

संवाददाता सम्मेलन को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, अध्यक्ष वरुण चौधरी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के साथ गरीब दास और सूरज यादव ने संबोधित किया।

अल्लावारू ने नीतीश कुमार को पलायन सरकार बताया

अल्लावारू ने नीतीश कुमार को पलायन सरकार बताया और कहा कि इनकी सबसे बड़ी विफलता है कि इन्होंने बिहार के लोगों के स्वाभिमान, आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

बिहार के नौजवान-युवाओं को महंगाई, कमाई, पढ़ाई, दवाई के लिए अपना राज्य छोड़ना पड़ रहा है। यह सरकार सामाजिक-आर्थिक बीमारी बन चुकी है।

वहीं, कन्हैया ने कहा कि सोमवार को एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की बैठक में युवाओं की समस्याओं पर विस्तार से बैठक में यह सहमति बनी कि युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए नौकरी दो पलायन रोको यात्रा प्रारंभ की जाएगी।

बिहार के आत्मसम्मान के लिए पलायन रोकना जरूरी

कन्हैया ने कहा कि बिहार के आत्मसम्मान के लिए पलायन रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा सरकार को खाली पद भरने होंगे। उन्होंने कहा रिक्त पद भरने के लिए परीक्षा आयोजित होती है और उसके पेपर लीक हो जाते हैं। पांच वर्ष बीतने के बाद भी बिहार में डिग्री नहीं मिलती है।

इस सरकार ने बिहार को कहां से कहां पहुंचा दिया, यह किसी से छिपा नहीं। उदय भान चिब ने कहा कि 20 वर्षों से बिहार में भाजपा-जदयू की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद इनके शासन में सर्वाधिक महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है।

भाजपा का आंकड़ा है कि बिहार से अब तक 2.90 करोड़ युवा पलायन कर चुके हैं। जिसके खिलाफ यह पद यात्रा है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक युवा पद यात्रा में शामिल हो और अपने हक के लिए आवाज उठाएं।

यह भी पढ़ें- 

Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार खेलेगी आरक्षण का दांव? डिप्टी CM-केंद्रीय मंत्री के बयान से मुद्दे को फिर मिली हवा

Bihar Politics: लालू, नीतीश या फिर होगा जनता का राज; बिहार के लोगों ने चुनाव से पहले कर दिया सब कुछ क्लियर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।