Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'क्या बात कर रहे हैं... अटल जी, हमको बहुत मानते थे मुख्यमंत्री बना दिया, जीवन भर उनका सम्मान करेंगे', CM नीतीश ने पूर्व पीएम को किया याद

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 12:13 PM (IST)

    आज देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जा रही है। रविवार को बिहार में कई जगहों पर पूर्व पीएम की जयंती की पूर्व संध्या पर श् ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम को किया याद
    नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम को किया याद

    डिजिटल डेस्क, पटना। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती है। इस मौके पर देश के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, कई नेताओं ने उनके साथ के कुछ पलों को भी याद किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज पूर्व पीएम को याद किया। 

    सीएम नीतीश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज पूर्व प्रधान मंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि जब से वह सांसद बने तब से उन्हें जानते हैं। नीतीश ने आगे कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी, तो उन्होंने उन्हें (नीतीश) तीन विभागों की जिम्मेदारी दी थी। 

    बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका

    सीएम ने कहा कि अटल जी उनका बहुत सम्मान करते थे। इसके साथ सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि पूर्व पीएम के सतह उनका संबंध बहुत अच्छा रहा है। वह बहुत मानते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने उन्हें (नीतीश) बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

    नीतीश ने कहा कि अटल जी प्रति उनके मन में आदर का भाव है और जीवन भर रहेगा।  उन्होंने कहा कि अटल जी जब तक पीएम रहे, तब तक किसी भी धर्म के लोगों को दिक्कत नहीं होती थी। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए हर क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है।  

    यह भी पढ़ें-

    खबरें और भी

    बिहार में कई सियासी अटकलें तेज, 29 दिसंबर की बैठक में क्या फैसला लेंगे नीतीश कुमार?

    पटना में आज से होगी शिक्षकों की काउंसिलिंग, पैन कार्ड और तीन फोटो के अलावा ये डॉक्युमेंट्स लेकर पहुंचेंगे अभ्यर्थी