Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एनएच चौड़ीकरण में लापरवाही से पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, मोहल्लों में मचा हाहाकार

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 01:54 AM (GMT+05:30)

    बाढ़ अनुमंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान लापरवाही से पीएचईडी की मुख्य पेयजल पाइपलाइन फट गई है। इससे हजारों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा ...और पढ़ें

    पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद

    पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद

    HighLights

    1. एनएच चौड़ीकरण से पेयजल पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद।

    2. हजारों लीटर पानी सड़क, खेल मैदान में जमा, जलसंकट गहराया।

    3. पीएचईडी-एनएच एजेंसी दोषारोपण, प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग।

    संवाद सहयोगी, बाढ़। बाढ़ अनुमंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के चौड़ीकरण का कार्य स्थानीय लोगों के लिए अब सहूलियत के बजाय एक बड़ी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित एजेंसियों द्वारा बरती जा रही भारी लापरवाही के कारण अनुग्रह नारायण सिंह (एएनएस) खेल मैदान के किनारे बिछी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की मुख्य पेयजल पाइपलाइन बुरी तरह से फट गई है। 

    इस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से पिछले कई दिनों से लगातार हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है, जबकि इसके कारण आसपास के कई घरों और मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। 

    पेयजल आपूर्ति बाधित होने से इलाके में जल संकट

    भीषण गर्मी की दस्तक के बीच पेयजल आपूर्ति बाधित होने से इलाके में जल संकट गहराने लगा है। पाइपलाइन से रिसने वाला यह हजारों लीटर पानी अब मुख्य सड़क के साथ-साथ अनुग्रह नारायण सिंह खेल मैदान में भी भारी मात्रा में जमा हो गया है। 

    पूरे खेल मैदान में भयंकर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण यहां नियमित रूप से खेल का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, सड़क पर भी पानी और कीचड़ फैलने से राहगीरों तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। 

    खबरें और भी

    सबसे बड़ी विडंबना यह है कि पानी की इस निर्मम बर्बादी और जनता की इस बड़ी परेशानी को देखने या इसका समाधान करने वाला धरातल पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है।

    पीएचईडी विभाग के कर्मचारियों ने झाड़ा पल्ला

    स्थानीय निवासियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि जब उन्होंने इस गंभीर समस्या की शिकायत पीएचईडी विभाग के कर्मचारियों से की, तो उन्हें बेहद टालमटोल वाला और गैर-जिम्मेदाराना जवाब मिला। 

    विभागीय कर्मचारियों ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि जिसने (एनएच निर्माण एजेंसी) पाइपलाइन को तोड़ा है, वही इसे बनाएगा। अब एनएच निर्माण एजेंसी और पीएचईडी के बीच चल रहे इस दोषारोपण के कारण आम जनता बिना पानी के बुरी तरह पिस रही है। 

    लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान ऐसी घटनाएं अब आम बात हो गई है और विभागीय समन्वय की कमी के चलते हर बार जनता को ही परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने अब अनुमंडल प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।