Bankipur By Election 2026 LIVE: बांकीपुर में वोटिंग खत्म, कुल 34.16% मतदान; 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट
Bankipur By Election 2026 Voting LIVE: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग खत्म हो गई है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग खत्म
डिजिटल डेस्क, पटना।Bihar Bankipur Assembly By-Election LIVE: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए वोटिंग में 3,79,616 मतदाता 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला एनडीए से भाजपा के नीरज सिन्हा, महागठबंधन से राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बीच मानी जा रही है।
Bankipur Assembly By Election LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 34.16 प्रतिशत हुई वोटिंग
Bankipur Assembly By Election LIVE: बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त हो गई। कुल 34.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी। बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। उपचुनाव का रिजल्ट 3 अगस्त को जारी किया जाएगा।

Bankipur Assembly By Election LIVE: बीजेपी की होगी करार हार- तेजस्वी यादव
Bankipur Assembly By Election LIVE: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की जीत का भरोसा जताते हुए पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव चल रहा है। सुबह से ही मैं और हमारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता लगातार फीडबैक ले रहे हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ता हर वार्ड और हर पोलिंग बूथ पर मौजूद हैं। हर तरफ से मिल रही जानकारी से साफ पता चलता है कि इस उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। हमारी RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता भारी अंतर से जीतने वाली हैं। जब 3 अगस्त को नतीजे घोषित होंगे, तो आप देखेंगे कि पूरे देश में एक मजबूत संदेश जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर ही पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
Bankipur Assembly By Election LIVE: शाम 5 बजे तक 33.57% हुआ मतदान
Bankipur Assembly By Election LIVE: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान जारी है। हालांकि मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही है। शाम 5 बजे तक सिर्फ 33.57 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। इस दौरान 3.8 लाख मतदाताओं में से लगभग 33.57 प्रतिशत ने अपने वोट डाले। यहां बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण उपचुनाव हो रहा है, जिसमें उनकी पार्टी और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच मुकाबला है।

Bankipur Bypoll 2026: प्रशांत किशोर के लिए कोई उम्मीद नहीं- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
Bankipur Bypoll 2026: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि कोई भी चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है और वोटर्स को इस उत्सव में पूरे जोश के साथ हिस्सा लेना चाहिए। इसीलिए मैं वोट डालने के लिए सीधे दिल्ली से आया हूँ और वोट डालने के तुरंत बाद वापस चला जाऊँगा। प्रशांत किशोर ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान भी बहुत बड़े-बड़े दावे किए थे। इस बार भी उनके लिए कोई गुंजाइश या उम्मीद नहीं है। वे बस हवाई किले बनाते रहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कभी भी एक ज़िम्मेदार पद पर बैठे विपक्ष के नेता के तौर पर व्यवहार नहीं किया है। वे अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने में नाकाम रहे हैं। वे बिल्कुल आम लोगों जैसा व्यवहार करते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जब सुप्रीम कोर्ट ने उनसे पूछा कि कोर्ट ने ठीक कब ऐसी बात कही थी और उनके ख़िलाफ़ अवमानना की कार्यवाही शुरू हुई, तो उन्हें हलफ़नामा देना पड़ा और कोर्ट से माफ़ी माँगनी पड़ी।
#WATCH | Patna, Bihar | Union Minister Rajiv Ranjan (Lalan) Singh says, "Any election is a celebration of democracy, and voters should participate in this festival with great enthusiasm. That is why I have come straight from Delhi to cast my vote and will head back immediately… https://t.co/kQut4DxbT0 pic.twitter.com/FSXNkegLv7
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Bankipur Bypoll 2026: 3 बजे तक सिर्फ 27.00 प्रतिशत मतदान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 27.00 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।
Voting LIVE: सभी बूथों के कैमरे हुए जांच
बूथ नंबर 202 के अंदर का कैमरा नेटवर्क के कारण फोटो न दिखने पर तुरंत हरकत में आया प्रशासन। कराया गया ठीक। बाद में डीडीसी ने 182 समेत अन्य बूथ भी चेक कराए।
Bankipur Assembly By Election LIVE: 1 बजे तक 20.01% मतदान
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सुबह से ही वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 20.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Bankipur Assembly By Election LIVE: वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद
बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि, "माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण है। माताएं, बहनें, माता-पिता, अभिभावक, चाचा-चाची, दादा-दादी, सभी वोट डालने के लिए बाहर आए हैं। हम चाहते हैं कि मतदान का प्रतिशत जितना हो सके उतना अधिक हो। हमें उम्मीद है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। हर कोई हमें अपना आशीर्वाद दे रहा है, खासकर माताएं और बहनें। मैं बांकीपुर का बेटा हूं और वे मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं।"
VIDEO | Bankipur bypolls: BJP candidate Neeraj Kumar Sinha says, “The atmosphere is completely peaceful and cheerful. Mothers, sisters, parents, guardians, uncles, aunts, grandparents, everyone has come out to cast their vote. We want voter turnout to be as high as possible. We… pic.twitter.com/yiOxaYWYvU
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
Bankipur Assembly Voting LIVE Updates: पटना में गाड़ी से 1.70 लाख बरामद
पीरबहोर थाने की पुलिस वाहन जांच क्रम में 1.70 लाख रुपये बरामद किया है। एक युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए थाने ले जाया जा रहा है। चुनाव प्रभावित करने की आशंका।
Bankipur Bypoll 2026: जीत शानदार होगी

बांकीपुर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने परिवार के साथ वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा- "जीत शानदार होगी"
Bankipur Assembly By Election LIVE: पिछले चुनाव से भी धीमी है रफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में शुरुआती चार घंटों में सिर्फ 11.5 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वहीं, भाजपा के गढ़ माने जाने वाला किदवईपुरी, पीएनटी कालोनी, कदमकुआं, एएन कॉलेज आदि क्षेत्रों में भाजपा और जनसुराज के समर्थकों में नोकझोंक की शिकायत पुलिस प्रशासन को मिली है।
जनसुराज के दो दर्जन कार्यकर्ताओं को बुधवार की शाम पुलिस हिरासत में ले ली है। बांकीपुर सीट राज्य के सबसे कम मतदान वालों में शुमार है। पिछले वर्ष 41 प्रतिशत कुल मतदान हुआ था और पहले चार घंटे में 14 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गया था।
Bankipur Assembly By Election LIVE: 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। सुबह 11 बजे तक सिर्फ 11.50 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।
Bankipur Bypoll 2026: वोटरों को परेशान कर रही पुलिस
जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि, "लोगों की शिकायत है कि जहां भी जन सुराज का समर्थन करने वाले वोटर इकट्ठा होते हैं, पुलिस उन्हें परेशान करती है। सिर्फ़ कल शाम से अब तक पुलिस ने 20 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया है। इसके बावजूद, स्थिति बिल्कुल साफ़ है: बीजेपी की ज़बरदस्त हार होने वाली है—इसमें कोई शक नहीं है। पुलिस हताशा में आखिरी कोशिश कर रही है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से आप चार लाख वोटरों को डरा नहीं सकते। हो सकता है कि लोग थोड़े परेशान हों—इसलिए वोटिंग कम दिख रही है—लेकिन आख़िरकार, वे वोट देने ज़रूर निकलेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं: डरें नहीं; बाहर निकलें और अपना वोट डालें। आखिरकार, यह पूरी लड़ाई पुलिस की मनमानी वाली इसी सरकार के ख़िलाफ़ है।"
Bankipur Assembly By Election LIVE : घरों पर जाकर डराया-धमकाया जा रहा
जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि, "पूरे बांकीपुर में यह साफ़ दिख रहा है कि इस उपचुनाव में बीजेपी नहीं, बल्कि पुलिस बल चुनाव लड़ रहा है। लोगों को रात से ही उनके घरों पर जाकर डराया-धमकाया जा रहा है, कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है..."
#WATCH | Bankipur Assembly Bypoll | Patna: Prashant Kishor, founder of Jan Suraj and the party's candidate from the Bankipur Assembly Bypoll, says, "Across the entire Bankipur, it's evident that it's not the BJP contesting this bypoll but the police force. People are being… https://t.co/nc4QhuxyRf pic.twitter.com/E5ICMFvUCa
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Bankipur Assembly Voting LIVE Updates: बांकीपुर में कोई मुकाबला नहीं
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और उनकी पत्नी नीता चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "हम उस विचारधारा को मजबूत कर रहे हैं जिसमें हम विश्वास रखते हैं... बांकीपुर में कोई मुकाबला नहीं है..."
#WATCH | Bankipur Assembly Bypoll | Patna, Bihar: Bihar minister Ashok Choudhary and his wife Neeta Choudhary cast their votes for the Bankipur Assembly Bypoll.
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Bihar government minister Ashok Chaudhary says, "We are giving strength to the ideology we stand by... There is no… pic.twitter.com/VmmNVMbOMb
Bankipur Bypoll 2026: प्रशांत किशोर ने भगवान का लिया आशीर्वाद
जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने वोटिंग शुरू होने पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "जैसा कि हमने कहा था, कोई ड्रामा नहीं हुआ; पुलिस ने जन सुराज के 16 से ज़्यादा नेताओं को हिरासत में लिया और अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में रखा। किसी को नहीं पता कि उन्हें कहां ले जाया गया। दो घंटे बाद हमें पता चला कि उन्हें दानापुर और फिर शाहपुर पुलिस स्टेशन भेजा गया। हमारा कहना है कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है, तो केस दर्ज करें... उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए पकड़ा गया था। उनमें से 10 पटना से हैं और पुलिस ने उनके द्वारा किए गए अपराध के बारे में कुछ नहीं बताया है..."
VIDEO | Jan Suraaj founder and candidate for Bankipur bypoll Prashant Kishor offers prayers as the voting begins.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
He says, "There was no drama, as we said, police detained more than 16 leaders of Jan Suraaj, they were put in different police stations, nobody knows where they… pic.twitter.com/hFkOQW7qs9
Bankipur Assembly Voting LIVE Updates: 4 बूथों पर बवाल
एएन कॉलेज में हल्की झड़प के बाद विवेकानंद मार्ग स्थित विकास रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल बूथ नंबर 19 , 20 समेत चार बूथों पर बीजेपी और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प। जन सुराज की ओर से बाहरी लोग का आरोप लगा विरोध हुआ।
Bankipur Assembly By Election LIVE: 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत ही मतदान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। सुबह 9 बजे तक सिर्फ 4.61 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।
Bankipur Bypoll 2026: हम 200% जीतेंगे- प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि, "काफी समय बाद BJP ने कुछ अच्छा काम किया है; उन्होंने फर्जी वोटिंग रोकने के लिए EPIC कार्ड की सख्ती से जांच करने की मांग की है, हम इस कदम का स्वागत करते हैं..." बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर वे कहते हैं, "हम 200% जीतेंगे।"
#WATCH | Patna, Bihar | Jan Suraaj founder and Bankipur Assembly by-election candidate, Prashant Kishor, says, "For the first time in a long while, the BJP has done something constructive by requesting strict scrutiny of EPIC cards to curb fake voting; we welcome this move..."… https://t.co/FRoUO0u2dF pic.twitter.com/G6uomLUlrD
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Bankipur Bypoll 2026: डॉ. सीपी ठाकुर ने किया मतदान

पटना वीमेंस कॉलेज बूथ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर, उनके बेटे राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने मतदान किया।
Bankipur Assembly By Election LIVE: भाजपा और जनसुराज के समर्थक भिड़े
किदवईपुरी में भाजपा और जनसुराज के समर्थक भिड़ गए हैं। भाजपा का आरोप, जनसुराज फर्जी मतदाता ला रहे हैं। जनसुराज का कहना है, भाजपा का आरोप बेबुनियाद।
Bankipur Assembly Voting LIVE Updates: नितिन अभिषेक ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखा पत्र
बीजेपी बिहार के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर मतदाताओं के वेरिफिकेशन (EPIC ID और नाम का मिलान) को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
पत्र में लिखा है, "हमारे ध्यान में आया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोट डालकर मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी हरकतें लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों को कमजोर करती हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता के खिलाफ हैं। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए, हम चुनाव आयोग और मतदान अधिकारियों से पुरजोर मांग करते हैं कि वे वेरिफिकेशन नियमों को सख्ती से लागू करें। खास तौर पर, हर मतदाता के लिए अपना असली इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC ID) दिखाना और वोट डालने से पहले आधिकारिक वोटर लिस्ट से अपनी पहचान का बारीकी से मिलान करवाना अनिवार्य किया जाना चाहिए..."
Patna, Bihar | Nitin Abhishek, State General Secretary, BJP Bihar writes to Returning Officer, DCLR, Bankipur Vidhan Sabha requesting strict verification of voters (EPIC ID & Name Matching) in Bankipur Assembly
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Bypoll.
"It has come to our notice that representatives and workers… pic.twitter.com/RAq96hTYDK
Bankipur Bypoll 2026: नीरज कुमार सिन्हा की जीत पक्की
JDU नेता राजीव रंजन ने कहा कि, "बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP और NDA के पक्ष में लहर है। अभी कुछ ही समय पहले NDA ने बिहार में 200 से ज़्यादा सीटें जीती थी। नितिन नवीन इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, और BJP ने इस इलाके को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने का सम्मान दिया है... लोगों से बड़े पैमाने पर संपर्क करने से पता चला है कि जनता पूरी तरह से NDA के साथ है। नीरज कुमार सिन्हा की जीत पक्की है।"
#WATCH | Bankipur Assembly By-election | Patna, Bihar: JDU leader Rajiv Ranjan says, "There is a wave in favour of the BJP and the NDA in the Bankipur Assembly constituency. It hasn't been long since the NDA won over 200 seats in Bihar. Nitin Nabin has represented this… pic.twitter.com/7xqea47PVK
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Bankipur Assembly By Election LIVE; सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू
सुबह 7 बजे से शुरू हुए वोटिंग में 3,79,616 मतदाता 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।