विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने नामांकन वापस लिया

Published: Fri, 10 Jul 2026 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2026 06:06 PM (IST)

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नामांकन वापस ले ...और पढ़ें

हाई-प्रोफाइल सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

हाई-प्रोफाइल सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

HighLights

  1. भाजपा उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने नामांकन वापस लिया।

  2. पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव से हटे।

  3. बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला अब दिलचस्प हुआ।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने के साथ ही चुनावी मैदान से हटने का एलान कर दिया।

अभिषेक कुमार ने अपने फैसले के पीछे पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय संजय सरावगी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इस फैसले के बाद बांकीपुर का चुनावी मुकाबला नए मोड़ पर पहुंच गया है।

नामांकन के एक दिन बाद बदले राजनीतिक समीकरण

भाजपा ने बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

लेकिन अचानक नामांकन वापस लेने के फैसले ने सभी को चौंका दिया। अब बांकीपुर सीट पर भाजपा की नई रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में नए उम्मीदवार के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी की ओर से जल्द ही अगले कदम का ऐलान किया जा सकता है।

हाई-प्रोफाइल सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पहले से ही राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार के चुनावी मैदान से हटने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

अब सभी की नजरें भाजपा के अगले फैसले पर टिकी हैं। देखना होगा कि पार्टी नए चेहरे पर दांव लगाती है या कोई नई रणनीति अपनाती है।

इस घटनाक्रम ने बांकीपुर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में इस सीट पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: मैट्रिक पास BJP उम्मीदवार पर ₹10 लाख का कर्ज, ₹20 लाख की है अभिषेक की कुल प्रॉपर्टी

यह भी पढ़ें- बांकीपुर में चुनावी रण सज गया! BJP-RJD समेत पांच उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, दावों और संदेशों की भी हुई सियासत