बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर चर्चा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान चुनावी रणनीत ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने नीरज कुमार सिन्हा का किया स्वागत
HighLights
भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की।
बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति और जनसंपर्क पर चर्चा हुई।
पार्टी अध्यक्ष संजय सरावगी भी बैठक में मौजूद रहे।
राज्य ब्यूरो, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा के नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने पटना स्थित लोकसेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नीरज कुमार सिन्हा का स्वागत किया और उन्हें आगामी उपचुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा उम्मीदवार क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
उपचुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के समन्वय के साथ जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने पर जोर दिया।
नीरज कुमार सिन्हा ने भी चुनावी तैयारियों और अब तक चलाए जा रहे जनसंपर्क कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रत्याशी के प्रचार अभियान, बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों, जनसभाओं और कार्यकर्ता सम्मेलनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा बांकीपुर उपचुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी।
यह भी पढ़ें- बांकीपुर में BJP का नया दांव, अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने नामांकन वापस लिया