Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PK की जीत के बाद 'लड्डू संकट'! BJP दफ्तर में वीणा मानवी ने घुमाया फोन- 'भैया, लड्डू भिजवा दीजिए... गरीबों में बांट देंगे'

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:48 PM (IST)

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद भाजपा कार्यालय में तैयार लड्डुओं को लेकर एक मजेदार किस्सा सामने आया है। जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी ...और पढ़ें

    वीणा मानवी

    वीणा मानवी

    HighLights

    1. बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, जन सुराज में जश्न।

    2. वीणा मानवी ने भाजपा कार्यालय से लड्डू भिजवाने की मांग की।

    3. वायरल कॉल में गरीबों को लड्डू बांटने की बात कही।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद जहां जन सुराज खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं भाजपा कार्यालय में जीत के लिए तैयार कराए गए लड्डुओं को लेकर एक मजेदार किस्सा सामने आया है।

    जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी रहीं वीणा मानवी ने कथित तौर पर भाजपा कार्यालय में फोन कर लड्डू भिजवाने की मांग कर दी। कॉल की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    ‘लड्डू बचाइए, गरीबों में बंटवा दीजिए’

    वायरल बातचीत में वीणा मानवी भाजपा कार्यकर्ता से कहती सुनाई देती हैं कि लड्डू खराब हो जाएंगे, इसलिए उन्हें भिजवा दिया जाए।

    उनका कहना था कि लड्डू गरीबों में बांट दिए जाएंगे और खरीदने का पैसा भी बचेगा। दूसरी तरफ कार्यकर्ता चुनावी नतीजे से मायूस नजर आता है और लड्डुओं की बड़ी संख्या का जिक्र करता है।

    ‘अंधेरा होने दीजिए, फिर भेजिएगा’

    बातचीत का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब वीणा मानवी लड्डू भेजने का समय भी तय करती हैं। वह कहती हैं कि अभी नहीं, थोड़ा अंधेरा होने के बाद भेजिएगा।

    इस पर दोनों तरफ से हल्की-फुल्की बातचीत होती है। वीणा मानवी कार्यकर्ता से यह भी कहती हैं कि बुरा मत मानिए, इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं।

    BJP की हार, लड्डुओं का ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’

    बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल कर भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया। भाजपा की जीत की उम्मीद में तैयार कराए गए लड्डू नतीजे के बाद चर्चा का विषय बन गए।

    इसी बीच वीणा मानवी की कथित ‘लड्डू रेस्क्यू’ वाली कॉल ने चुनावी चर्चा में हास्य का तड़का लगा दिया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘लड्डू कांड’

    कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

    किसी ने इसे ‘लड्डू बचाओ अभियान’ बताया तो किसी ने कहा कि राजनीति में हार-जीत अपनी जगह, लेकिन लड्डू बर्बाद नहीं होने चाहिए। इस पूरी घटना ने बांकीपुर के चुनावी नतीजे को एक अलग ही मजेदार रंग दे दिया।

    कौन हैं वीणा मानवी?

    वीणा मानवी महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह बांकीपुर उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी थीं, लेकिन उनका नामांकन रद हो गया था।

    इसके बाद उन्होंने और उनकी पार्टी ने प्रशांत किशोर का समर्थन किया था। अब उनकी ‘लड्डू वाली कॉल’ चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन गई है।

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर में PK की आंधी, RJD का वोट बैंक भी उड़ा! 46 हजार से 14 हजार पर सिमटीं रेखा गुप्ता, जमानत जब्त

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव जीते प्रशांत किशोर: 31 साल बाद BJP के गढ़ में लिखा इतिहास, PM के ‘बॉस’ की सीट पर PK का जलवा

    यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर को किस राउंड में कितने वोट मिले? बांकीपुर उपचुनाव की गिनती शुरू होते ही PK ने दिखा दिया था दम