Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की चुनौती पर JDU का पलटवार, मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने पहले ही नकारा

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 07:17 PM (IST)

    मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को प्रचंड जीत मिलेगी और प्रशांत किशोर को कोई राजनीतिक लाभ नहीं होगा। उन्होंने ...और पढ़ें

    मंत्री श्रवण कुमार। वीडियो ग्रैब

    मंत्री श्रवण कुमार। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. मंत्री श्रवण कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया।

    2. प्रशांत किशोर के दावों को खारिज करते हुए कहा, पहले भी खारिज हुए।

    3. एनडीए सरकार के 21 वर्षों के विकास कार्यों को जीत का आधार बताया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को यह दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी को प्रचंड जीत मिलेगी।

    जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार भी शामिल हुए।

    श्रवण कुमार ने कहा कि बीते 21 वर्षों में एनडीए सरकार ने विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उसी के आधार पर बांकीपुर की जनता एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद देगी।

    उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में हर टोला, हर मोहल्ला, हर घर, हर बिरादरी और हर मजहब तक विकास की किरणें पहुंची है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर बडे़-बड़े दावे कर रहे थे, लेकिन उनका खाता तक नहीं खुल सका। अब वे उपचुनाव में भी ताल ठोक रहे हैं, किंतु इससे उन्हें कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है।

    उन्होंने कहा, "जब चुनाव होता है तब हर राजनीतिक पार्टी चुनाव लड़ती है। वे विधानसभा के चुनाव से पहले भी ताल ठोकते थे। अब उपचुनाव में भी भूमिका बना रहे हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया। बिहार में उनकी बोहनी तक नहीं हुई।"

    सरकार लगातार कर रही काम 

    श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर जनसुनवाई कार्यक्रम का नियमित संचालन किया जाता है। समय-समय पर नीतीश कुमार स्वयं भी इस कार्यक्रम का निरीक्षण करते हैं, जिससे हम सभी का उत्साह और मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

    ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार में ग्रामीण सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में मौजूदा एनडीए सरकार राज्य की ग्रामीण सड़कों को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

    इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं विधायक हेम नारायण साह भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर पर अशोक चौधरी के बयान से JDU ने झाड़ा पल्ला, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- ये उनकी निजी राय

    खबरें और भी