Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC AEDO पेपर लीक में EOU की कार्रवाई, भाभा रिसर्च सेंटर का टेक असिस्टेंट मुंबई से अरेस्ट

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:46 PM (IST)

    आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के तकनीकी सहायक ...और पढ़ें

    एईडीओ पेपर लीक में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का तकनीकी सहायक गिरफ्तार

    एईडीओ पेपर लीक में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का तकनीकी सहायक गिरफ्तार

    HighLights

    1. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का तकनीकी सहायक रोशन गिरफ्तार।

    2. रोशन पर एईडीओ परीक्षा की उत्तर-कुंजी लीक करने का आरोप।

    3. मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जा रहा आरोपी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर) के तकनीकी सहायक रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है।

    रोशन के विरुद्ध आंसर-की (उत्तर-कुंजी) लीक करने और उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का आरोप है। वह मूल रूप से नालंदा जिले के कंकरिया गांव का रहने वाला है।

    पुलिस सूत्रों के अनसुार, जांच में मिले इनपुट के आधार पर ईओयू की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को ही पटना से मुंबई गई थी जहां स्थानीय पुलिस की मदद से रिसर्च सेंटर परिसर से रोशन को गिरफ्तार किया गया।

    उसे मुंबई की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जा रहा है। देर रात तक आरोपित के पटना पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को ईओयू की टीम उससे पूछताछ करेगी जिसमें कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

    परीक्षा से पहले रोशन के पास थी आंसर-की:

    सूत्रों के अनुसार, 17 अप्रैल को एईडीओ परीक्षा के दिन रोशन नालंदा के सोहसराय परीक्षा केंद्र पर मौजूद था। अनुसंधान में यह जानकारी मिली है कि उसके पास परीक्षा शुरू होने से पहले ही आंसर-की मौजूद थी। परीक्षा के दिन उसने यह आंसर-की श्वेता कुमारी नाम की अभ्यर्थी के पति कुणाल को दी।

    इसके बाद कुणाल ने बायोमेट्रिक एजेंसी के कर्मचारी चंदन कुमार और राहुल कुमार को उत्तर कुंजी देकर परीक्षा कक्ष संख्या-25 में बैठी श्वेता तक पहुंचाने को कहा।

    हालांकि, परीक्षा केंद्र पर निगरानी कर रहे कर्मियों ने तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में पता चला है कि रोशन परीक्षा केंद्र पर जैमर सिस्टम लगाने वाली कंपनी की टी-शर्ट पहनकर केंद्र पर पहुंचा था, जिससे किसी को उस पर संदेह न हो।

    खबरें और भी

    छह जिलों में प्राथमिकी, तीन दर्जन से अधिक गिरफ्तार:

    इस साल 14 से 21 अप्रैल तक नौ पालियों में एईडीओ भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी जिसे पेपर लीक के आरोप एवं ब्लूटूथ से की जा रही नकल के पकड़े जाने के बाद रद कर दिया गया था। यह परीक्षा 935 पदों के लिए आयोजित की गई थी जिसके लिए करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

    इस मामले में मुंगेर, नालंदा, गया, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें तीन दर्जन से अधिक लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

    गिरफ्तार रोशन कुमार पर आरोप:

    • एईडीओ परीक्षा से पहले आंसर-की अपने पास रखी।
    • जैमर कंपनी का कर्मचारी बन परीक्षा केंद्र पर पहुंचा।
    • उत्तर कुंजी अभ्यर्थी श्वेता कुमारी के पति कुणाल को दी।
    • कुणाल के माध्यम से उत्तर कुंजी परीक्षा कक्ष तक गई।

    यह भी पढ़ें- BPSC की AEDO परीक्षा में धांधली पर 8 जिलों में FIR, सभी जगह पेपर लीक का सेम पैटर्न; अब तक 38 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- BPSC AEDO पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: EOU ने संभाली जांच, SIT गठित... जल्द बड़े खुलासे के संकेत