Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में गंगा नदी में डूबी नाव, 3 लोगों की मौत और 4 लापता; 14 लोग थे सवार

    Updated: Thu, 28 May 2026 12:11 PM (IST)

    पटना के बाढ़ अनुमंडल में उमानाथ गंगा घाट के पास गुरुवार सुबह एक नाव हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लापता हैं। ...और पढ़ें

    पटना के बाढ़ में नाव पलटने से हादसा (फोटो- वीडियो ग्रैब)

    पटना के बाढ़ में नाव पलटने से हादसा (फोटो- वीडियो ग्रैब)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बाढ़ (पटना)। बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ गंगा घाट के समीप गुरुवार सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बिंद टोली के 14 लोग नाव से समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा इलाके में परवल तोड़ने व खेती कार्य के लिए गए थे।

    तेज हवा के कारण पलटी नाव

    वापस लौटने के दौरान तेज हवा के कारण नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों की मदद से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    तीन लोगों के शव बरामद

    वहीं अब तक तीन लोगों का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही एसडीएम गरिमा लोहिया, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। जिला प्रशासन पटना और समस्तीपुर संयुक्त रूप से रेस्क्यू आपरेशन चला रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस; FSL और डॉग स्क्वायड पहुंची

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय में फॉर्म भरने निकले छात्र को किडनैप कर हत्या, खगड़िया में मिला शव; हिरासत में 2 आरोपी

    खबरें और भी