Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर मां का दावा: ₹1400 करोड़ का घोटाला छुपाने के लिए हुआ बेटे का मर्डर

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 04:26 PM (GMT+05:30)

    भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने दावा किया है कि उनके बेटे का एनकाउंटर नहीं, बल्कि 1400 करोड़ रुपये के घोटाले को छिपाने के लिए हत्या की गई थी। उन्होंने ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर केस ने पूरे देश का ध्यान का खींचा है। भरत का परिवार, समर्थक और विपक्षी नेता इसे मर्डर बता रहे हैं। वहीं, पुलिस की अपनी थ्योरी है। इस बीच भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने बड़ा दावा किया है।

    भरत तिवारी की मां ने कहा कि यह कोई एनकाउंटर नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा की गई हत्या थी, क्योंकि वह (Bharat Tiwari) समाज सेवा में लगे हुए थे। उन्हें SDM के 1400 करोड़ रुपये के घोटाले के बारे में पता था और इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।

    उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय के लिए अदालत पर भरोसा है। आशा तिवारी ने आरोपी और भरत तिवारी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की।

    आशा तिवारी ने दावा किया कि ये पैसा जवनिया गांव के विकास के लिए आया था। इससे गरीबों का घर बनना था और मिट्टी भराई होनी थी। इसी पैसे का घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है, क्योंकि उन्होंने उनके बेटे को मारा है।

    आशा तिवारी ने कहा कि उन्हें मारने की धमकी आ रही है। सोशल मीडिया के जरिए उनके परिवार को मिटाने की धमकी दी जा रही है, लेकिन सम्राट सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही एनकाउंटर कर रही है।

    खबरें और भी

    वहीं, भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि प्रशासन मामले (Bharat tiwari enconter case) को दबाने की कोशिश कर रहा है। इस मामले में कोई ठीक से जांच नहीं हो रही है। समझ नहीं आता कि कानून क्या है, FIR तो दर्ज हो गई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।  

    समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ 

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के ब्रह्मभोज में जनसैलाब; ढाई घंटे में 3000 से अध‍िक लोगों ने क‍िया भोजन, भोजपुर पुल‍िस-प्रशासन अलर्ट

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के स्मारक पर भोजपुर प्रशासन ने क्यों लगाई रोक? इस नियम का दिया हवाला