Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में BSNL से जुड़कर कमाई का मौका, मात्र 50 हजार रुपये से शुरू कर सकते हैं कारोबार

    Updated: Sun, 24 May 2026 01:04 AM (IST)

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भारतनेट उद्यमी योजना शुरू की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। भारत संचार निगम लिमिटेड ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भारतनेट उद्यमी (बीएनयू) योजना के तहत लोगों को जुड़ने का आह्वान किया है।

    बिहार दूरसंचार परिमंडल, पटना-1 ने बताया कि भारतनेट दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण दूरसंचार परियोजनाओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य गांवों तक ब्राडबैंड इंटरनेट पहुंचाना है।

    योजना का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट, मोबाइल सेवाओं का विस्तार और डिजिटल सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। भारत सरकार ने भारतनेट नेटवर्क के संचालन एवं रखरखाव, फर्स्ट लाइन मेंटेनेंस और सेवा विस्तार की जिम्मेदारी बीएसएनएल को सौंपी है।

    इसी कड़ी में बीएसएनएल ने ग्रामीण युवाओं, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायत सदस्यों, फर्मों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के लिए भारतनेट उद्यमी योजना शुरू की है।

    फ्रेंचाइजी लेकर कर सकते हैं कमाई

    बिहार दूरसंचार परिमंडल, पटना-1 के सहायक महाप्रबंधक विक्रय एवं विपणन रेमंड ओस्टा ने बताया कि योजना के तहत इच्छुक लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर भारतनेट उद्यमी या बीएसएनएल फ्रेंचाइजी बन सकते हैं।

    इसके लिए बीएसएनएल पंजीकरण पोर्टल तथा बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। बीएसएनएल के अनुसार, वर्तमान में देशभर में 7,700 से अधिक भारतनेट उद्यमी कार्य कर रहे हैं।

    उद्यमी 50 हजार से एक लाख रुपये तक के छोटे निवेश से इस योजना में जुड़ सकते हैं। इस निवेश के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता की भी व्यवस्था है।

    योजना के तहत उद्यमियों को मासिक बिलिंग पर 50 प्रतिशत तक राजस्व हिस्सेदारी और एफटीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराने पर एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देने का प्रविधान किया गया है।

    यह भी पढ़ें- पटना हाई कोर्ट को मिलेंगी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, मीनाक्षी एम राय के नाम की अनुशंसा

    यह भी पढ़ें- शिवहर में महिला की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या, 2 गुटों में बंटा गांव; तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात