Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर में महिला की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या, 2 गुटों में बंटा गांव; तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    Updated: Sat, 23 May 2026 11:52 PM (GMT+05:30)

    माधोपुर छाता गांव में खेत से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में एक महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। इस घटना के बाद गांव में दो गुटों में झड़प हुई। ...और पढ़ें

    शिवहर में महिला की हत्या के बाद तनाव। फोटो जागरण

    शिवहर में महिला की हत्या के बाद तनाव। फोटो जागरण

    HighLights

    1. खेत विवाद में महिला को ट्रैक्टर से कुचला।

    2. घटना के बाद गांव में दो गुटों में झड़प।

    3. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।

    पंचायत सूत्र, माधोपुर छाता (तरियानी)। हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव में खेत से ट्रैक्टर नहीं जाने देने से नाराज चालक ने शनिवार की रात रामकली देवी नामक 50 वर्षीया महिला के शरीर पर ट्रैक्टर चलाकर जख्मी कर दिया। स्वजनों द्वारा इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

    इसकी मिली सूचना के बाद गांव दो गुटों में बंट गया। दोनों ओर से जमकर लाठी चले। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि कई घरों में तोड़फोड़ भी की गई।

    सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार, तरियानी सीओ कुमार रोहित व हिरम्मा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया हैं।

    घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गांव वाले हत्या का बदला हत्या कर लेने व केस नहीं करने की बात कह रहे है। रात साढ़े 11 बजे तक पुलिस-प्रशासन की टीम गांव में शांति बहाल करने में जुटी है।

    खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर विवाद 

    महिला गांव के सोने लाल राय की पत्नी थी। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही होरिल कुमार को खेत से होकर ट्रैक्टर ले जाने से मना किया गया था। इससे नाराज होरिल कुमार देर रात ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

    रामकली देवी द्वारा गाली का विरोध किया गया। इससे नाराज होरिल कुमार के दो भाईयों ने महिला का हाथ पकड़ लिया और होरिल कुमार ने महिला के शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

    स्वजनों के अनुसार, चालक ने महिला के शरीर पर तीन बार ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। स्वजन इलाज के लिए तरियानी पीएचसी ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    इधर, मौत की खबर के बाद गांव दो गुटों में बंट गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।

    पुलिस टीम कर रही कैंप

    ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी ट्रैक्टर चालक द्वारा ठोकर मारकर एक बच्चे की जा ले ली गई थी। मुआवजा देने का आश्वासन देकर उसने थाने में केस नहीं होने दिया था। बाद में मृतक के स्वजन को उसने मुआवजे की तय राशि भी नहीं दी थी।

    खबरें और भी

    इधर, एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था। एसडीपीओ, थानाध्यक्ष, सीओ व पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है। महिला शव सदर अस्पताल में हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में कुर्सी से खड़ा नहीं होने पर डॉक्टर से अभद्रता, ST आयोग के सदस्य संजय कुमार पर FIR  

    यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल; गाड़ियों में तोड़फोड़