'खिलाड़ी Meets मृगनैनी.. कहानी बाकी है', भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ अक्षय कुमार की फोटो वायरल
भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह और बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर 'व्हेन ...और पढ़ें

सुपरस्टार एक्टर और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में
HighLights
अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ तस्वीर साझा की।
'खिलाड़ी मीट्स मृगनैनी' कैप्शन से अटकलें तेज हुईं।
यह मुलाकात बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट की ओर इशारा।
राधा कृष्ण, पटना। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्टर और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ उनकी वायरल तस्वीर। अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'व्हेन खिलाड़ी मीट्स मृगनैनी… और कहानी अभी बाकी है, सरप्राइज लोडिंग अक्षय कुमार सर।'
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर यह मुलाकात किसी फिल्म, म्यूजिक वीडियो या बड़े ब्रांड कोलैब का संकेत है।
तस्वीर में दिखी खास केमिस्ट्री
तस्वीर में अक्षरा ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट और कैप में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की मुस्कान और सहज अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
फोटो में दिख रही उनकी केमिस्ट्री ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दोनों किसी खास प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं। हालांकि, अक्षरा ने सस्पेंस बरकरार रखा है और किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
क्षेत्रीय से पैन-इंडिया तक का सफर
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री की उस धारणा को तोड़ा है, जिसमें कहा जाता था कि फीमेल स्टार की पहचान मेल स्टार से होती है। उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और आज वे इंडस्ट्री की मजबूत हस्ती मानी जाती हैं।
खबरें और भी
इससे पहले वे ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन के साथ मंच साझा कर चुकी हैं। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान का इंटरव्यू भी कर चुकी हैं। वहीं, साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म प्रमोशन में नजर आ चुकी हैं।
बड़ा सरप्राइज या नई शुरुआत?
अब अक्षय कुमार के साथ उनकी मौजूदगी ने यह संकेत दिया है कि वे पैन-इंडिया पहचान की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि अक्षरा जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।
क्या भोजपुरी की ‘मृगनयनी’ अब बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने जा रही हैं? फिलहाल फैंस को उस “बड़े सरप्राइज” का इंतजार है, जिसकी झलक अक्षरा ने दे दी है। कहानी वाकई अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- 'वो 10 जगह मुंह मारता है…', अक्षरा का पवन पर वार, प्यार-तकरार और पलटवार से भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर बवाल


