'वो 10 जगह मुंह मारता है…', अक्षरा का पवन पर वार, प्यार-तकरार और पलटवार से भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर बवाल
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर तीखा हमला बोला है, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर विवाद छिड़ गया है। उन्होंने पवन पर '10 जगह मुंह मारने' का आरोप लगाया और ...और पढ़ें

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर तीखा हमला बोला
HighLights
अक्षरा ने पवन सिंह पर '10 जगह मुंह मारने' का आरोप लगाया।
पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने अक्षरा को फोन कर दुख बांटा।
खेसारी लाल यादव पर महिलाओं के लिए गलत भाषा का आरोप।
राधा कृष्ण, पटना। Akshara Singh Blasts Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप की आग भड़क उठी है। हालिया बातचीत में Akshara Singh ने बिना लाग-लपेट अपनी भड़ास निकाली। इशारा साफ तौर पर Pawan Singh की ओर माना जा रहा है। अक्षरा ने कहा, 'वो 10 जगह मुंह मारता है और सवाल मुझसे पूछे जाते हैं।' उन्होंने नाराजगी जताई कि उनका नाम बार-बार एक ही शख्स से जोड़ा जाता है। एक्ट्रेस बोलीं-'क्या उसका सड़ा हुआ नाम जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा?'
‘रिश्ता खत्म, पर सवाल बाकी’
अक्षरा ने कहा कि रिश्ता दो लोगों का था, मगर कठघरे में हमेशा उन्हें खड़ा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सामने वाला बेफिक्र जिंदगी जीता है।
जबकि उन्हें हर इंटरव्यू में वही पुराना अध्याय खोलने को कहा जाता है। एक्ट्रेस ने दो टूक कहा कि अब वह अतीत से बाहर निकल चुकी हैं।
उनका मानना है कि किसी भी महिला को अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने का अधिकार है। इस बयान के बाद इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है।
ज्योति का फोन और भावुक पल
अक्षरा ने खुलासा किया कि पवन से परेशान होकर उनकी पत्नी Jyoti Singh ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने बताया कि 'वो बहुत रोई थीं और काफी परेशान थीं।' अक्षरा के मुताबिक उस बातचीत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।
हालांकि उन्होंने निजी बातों का ज्यादा खुलासा नहीं किया। लेकिन इतना जरूर कहा कि सच्चाई सिर्फ वही जानते हैं जो उस दौर से गुजरे हैं। इस बयान ने विवाद को और गहरा कर दिया है।
खेसारी पर भी साधा निशाना
बातचीत के दौरान Khesari Lal Yadav का भी जिक्र आया। अक्षरा ने आरोप लगाया कि एक इंटरव्यू में काजल के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल हुआ।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। अक्षरा ने सवाल उठाया कि जिनके घर में परिवार है, वे ऐसी भाषा कैसे बोल सकते हैं।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं। फिर भी उनके बयान ने इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है।
स्टारडम, रिश्ते और सियासत
पवन सिंह का नाम पहले भी निजी विवादों से जुड़ता रहा है। पहली पत्नी की मौत और दूसरी शादी के बाद भी विवाद थमे नहीं। अब अक्षरा के ताजा बयानों ने पुराने जख्म फिर हरे कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर समर्थक दो खेमों में बंट गए हैं। कोई इसे सच की आवाज बता रहा है, तो कोई पब्लिसिटी स्टंट। भोजपुरी इंडस्ट्री में यह टकराव फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा।
यह भी पढ़ें- सुलह या 10 करोड़? आरा फैमिली कोर्ट में भावुक हुईं ज्योति सिंह, पवन सिंह की गैरहाजिरी से बढ़ा तनाव
यह भी पढ़ें- Video: 'लुलिया मांगे ले...', पावर स्टार Pawan Singh के गाने के धुन पर जमकर झूमे इंटर परीक्षार्थी



