Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स के सपनों को मिलेगा पंख, 22 जिलों में बन रहा आवासीय स्कूल; 1076 पदों पर होगी भर्ती

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 11:13 AM (IST)

    बिहार के 22 जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए ...और पढ़ें

    22 जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य तेज। (AI Generated Image)

    22 जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य तेज। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के 22 जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

    कक्षा नौवीं से 12वीं तक के लिए प्रत्येक जिले में एक अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में दो दरभंगा और किशनगंज में आवासीय विद्यालय संचालित हैं।

    इस माह के अंत तक कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में आवासीय विद्यालय तैयार हो जाएंगे। इसके बाद राज्य में आवासीय विद्यालयों की संख्या सात हो जाएगी। प्रत्येक जिले में इस तरह के अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण विद्यालय बनाने की योजना है।

    अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग में 1076 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग से चल रही है। इसके लिए विभाग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से आयोग को अधियाचना भेज दी गई है। प्रत्येक प्रखंड में एक-एक प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी की नियुक्ति होगी।

    आयोग से जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के छह, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय या निदेशालय-सचिवालय लिपिकीय सेवा) के आठ, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 14, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 524 और छात्रावास प्रबंधक के 37 पदों पर नियुक्ति होगी।

    यह भी पढ़ें- नीतीश के बिना भी वही सरकार! जदयू अध्यक्ष ने क्‍यों कहा-एक जन्म और लेना होगा…?

    यह भी पढ़ें- बिहार के मुंगेर में 42 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव जल्द होगा तैयार, एलाइनमेंट का हवाई सर्वे पूरा 

    खबरें और भी