Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Air Pollution: बढ़ती ठंड के साथ सांसों पर आई आफत, राज्य के कई शहरों की हवा हुई बेहद खराब; देखिए लिस्ट

    By Niraj KumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 08:01 AM (IST)

    Bihar Air Pollution बिहार में एक तरफ तो ठंड बढ़ रही है जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। दूसरी तरफ हवा भी प्रदूषित हो रही है जिससे सांसों पर आफत ...और पढ़ें

    Bihar Air Pollution: बढ़ती ठंड के साथ सांसों पर आई आफत, राज्य के अधिसंख्य शहरों की हवा हुई बेहद खराब
    Bihar Air Pollution: बढ़ती ठंड के साथ सांसों पर आई आफत, राज्य के अधिसंख्य शहरों की हवा हुई बेहद खराब

    जागरण संवाददाता, पटना। मौसम में बदलाव आने से राज्य के अधिसंख्य शहरों की हवा काफी खराब हो गई। रविवार को सबसे ज्यादा खराब हवा कटिहार में रिकार्ड की गई। वहां पर वायु प्रदूषण की मात्रा 396 एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) रिकार्ड किया गया।

    कटिहार के अलावा भागलपुर, छपरा, पटना, पूर्णिया, हाजीपुर में भी वायु प्रदूषण की मात्रा 300 एक्यूआइ से ऊपर रहा। गांधी मैदान की हवा खतरनाक राजधानी में गांधी मैदान की हवा काफी खतरनाक हो गई है। यहां की हवा में वायु प्रदूषण की मात्रा 436 एक्यूआइ रिकार्ड किया गया। वहीं दानापुर में 376, इकोपार्क में 331, पटनासिटी में 284 एवं तारामंडल में 248 एक्यूआइ वायु प्रदूषण की मात्रा रिकार्ड की गई।

    राज्य के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति

    • कटिहार : 396
    • भागलपुर : 366
    • छपरा : 340
    • पटना : 335
    • पूर्णिया : 319
    • हाजीपुर : 309
    • मुजफ्फरपुर : 283
    • किशनगंज : 270
    • बेतिया : 244
    • मोतिहारी : 239

    जिले का पारा लुढ़का, बढ़ी ठंड

    जहानाबाद जिले का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री तक पहुंच गया है। पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। ठंड से लोग परेशान हैं। दोपहर में धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। सुबह शाम लोग अपने घर में दूबकने को मजबूर हो जा रहे हैं।

    सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों तथा बुजुर्गों को है। सुबह में कोहरे का धूंध भी रहता है। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। पहले सुबह मार्निंग वाक्य के शौकीन लोग अब दस बजे के बाद ही दिन की शुरुआत मानकर घर से बाहर निकल रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Weather: गया की सर्दी ने सभी शहरों को पछाड़ा, राजधानी सहित 22 शहरों का लुढ़का तापमान

    Jharkhand Weather: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठिठुरा झारखंड, शिमला से ठंडा रांची का ये इलाका; 20 दिसंबर के बाद बढ़ेगी और ठंड