Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में अमीनों को राहत, अब तीन नहीं पांच जिलों का दे सकेंगे विकल्प; 7 अगस्त तक आवेदन

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:13 PM (GMT+05:30)

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अमीनों के स्थानांतरण नियमों में बदलाव किया है। अब वे गृह जिले को छोड़कर तीन के बजाय पांच जिलों का विकल्प 7 अगस्त 2026 त ...और पढ़ें

    पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

    पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

    HighLights

    1. अमीन अब तीन के बजाय पांच जिलों का विकल्प दे सकेंगे।

    2. गृह जिले को छोड़कर अन्य जिलों में स्थानांतरण का अवसर मिलेगा।

    3. 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि।

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कार्यरत अमीन अब तीन के बदले पांच जिलों में स्थानांतरण का विकल्प दे सकते हैं। विभागीय मंत्री डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि अमीन सात अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर गृह जिला को छोड़कर पांच जिलों का विकल्प दर्ज कर सकते हैं।

    पहले तीन जिलों का ही मिलता था विकल्प

    इससे पहले अमीनों से स्थानांतरण के लिए तीन जिलों का विकल्प लिया गया था। लेकिन विभाग के अन्य संवर्गों के साथ पदस्थापन की प्रक्रिया में व्यावहारिक कठिनाइयां सामने आने के कारण अब दो अतिरिक्त विकल्प देने का निर्णय लिया गया है।

    इससे अमीनों को स्थानांतरण के लिए अपनी पसंद के जिलों का चयन करने का अधिक अवसर मिलेगा।

    7 अगस्त तक पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

    विभागीय मंत्री ने सभी समाहर्ताओं, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी अमीनों को निर्धारित अवधि के भीतर विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन विकल्प चयन करने की जानकारी दें।

    अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी पात्र अमीन इस अवसर से वंचित न रहे।

    पारदर्शिता के साथ होगी पदस्थापन की प्रक्रिया

    डा. जायसवाल ने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। पांच जिलों का विकल्प देने से पदस्थापन की प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलेगी।

    पात्र अमीन निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागीय पोर्टल पर अपना विकल्प दर्ज कर सकेंगे।

    खबरें और भी