Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले अश्विनी चौबे, कहा- 'यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है'

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 05:29 PM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर को हत्या बताया और इसे न्याय से जुड़ा गंभीर मामला कहा। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियो ...और पढ़ें

    भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ तो परिवार को मिले न्याय

    भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ तो परिवार को मिले न्याय

    HighLights

    1. अश्विनी चौबे ने भरत तिवारी एनकाउंटर को हत्या करार दिया।

    2. कहा, यह न्याय से जुड़ा गंभीर मामला है।

    3. निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

    डिजिटल डेस्क, पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि न्याय से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की निगरानी में जांच आयोग का गठन किया है और उन्हें विश्वास है कि जांच के बाद पूरे मामले का सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ तो परिवार को मिले न्याय

    अश्विनी चौबे ने कहा कि यदि जांच में यह साबित होता है कि भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ है, तो उनके परिवार को उचित मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच से "दूध का दूध और पानी का पानी" हो जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

    भरत तिवारी को बताया सामाजिक कार्यकर्ता

    चौबे ने कहा कि भरत तिवारी बाढ़ प्रभावित और गरीब परिवारों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाते थे।

    उन्होंने दावा किया कि भरत तिवारी सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं और खराब पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से शिकायत करते थे।

    उनके अनुसार, कोविड काल में भी भरत तिवारी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और जरूरतमंदों की मदद करते थे।

    आत्मसमर्पण के बाद हत्या का लगाया आरोप

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उनकी हत्या कर दी गई।

    उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि इस मामले में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    झारखंड दौरे में सरकारों पर भी साधा निशाना

    रांची दौरे के दौरान अश्विनी चौबे ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी तीखा हमला बोला।

    उन्होंने 11 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जेपी जयंती कार्यक्रम में युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

    साथ ही झारखंड के विकास को लेकर चिंता जताते हुए सभी दलों से विकास कार्यों में सहयोग की बात कही।

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में भरत तिवारी के ब्रह्मभोज पर कटाव पीड़ितों को बांटे गए वस्त्र, बेटे की याद में अनोखी पहल