Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, 82.91 परीक्षार्थी हुए पास, पूर्णिया के शिवांकर बने टॉपर

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 02:07 PM (GMT+05:30)

    BSEB 10th Result 2024 बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 बजे जारी हो गया है। लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार व ...और पढ़ें

    दोपहर 1.30 बजे बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी (जागरण)
    दोपहर 1.30 बजे बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 में आएगा।
    2. लाखों छात्रों को परीक्षा परिणाम को लेकर इंतजार है।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Board 10th Result 2024:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 17 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इस बार 82.91 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। टॉपरों की भी सूची जारी कर दी गई है। पूर्णिया के शिवांकर कुमार 489 अंकों के साथ टॉपर बने हैं। टॉप 10 में 23 लड़कियां शामिल हैं।

    समस्तीपुर के वी हाई स्कूल मोवाजिदपुर उत्तरी के आदर्श कुमार 488 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि, तीसरे स्थान पर 486 अंकों के साथ चार परीक्षार्थी जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के आदित्य कुमार, मधुबनी के न्यू अपग्रेड हाई स्कूल सिधाप परसाही के सुमन कुमार पूर्वे, सारण के उच्च माध्यमिक विद्यालय हुस्सेपुर एकमा की पलक कुमारी तथा वैशाली के एसएमटी हाई स्कूल की साजिया परवीन हैं। टाप 10 में शामिल 26 परीक्षार्थियों में दो जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं।

    यहां पढ़ें 2024 के टॉपरों की पूरी लिस्ट

    ये 3 वेबसाइट भी किए जाएंगे एक्टिव

     results.biharboardonline.com

    secondary.biharboardonline.com

    इस आसान प्रक्रिया से चेक करें रिजल्ट

    • आधिकारिक वेबसाइट,results.biharboardonline.com पर जाएं।
    • कक्षा 10 परिणाम 2024 पर क्लिक करें
    • उसके बाद, छात्रों को अपना विवरण, जैसे रोल नंबर और रोल कोड, सही ढंग से दर्ज करना होगा।
    • सत्यापन के बाद, बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। छात्र भविष्य के लिए परिणाम डाउनलोड/प्रिंट कर सकते हैं।                                                                                                        

    पिछली बार 2023 में लड़कियों ने बाजी मारी थी

    साल 2023 में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी 31 मार्च 2023 को एलान किया गया था। साल 2023 का पासिंग प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा था। टॉप 5 में 4 लड़कियों ने बाजी मारी थी। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले नंबर पर एमडी रुम्मन अशरफ पर रहे थे, जिन्होंने 489 अंक हासिल किए थे। इसके बाद, दूसरा स्थान नम्रता कुमारी को मिला था।

    उन्होंने 486 अंक प्राप्त किए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर ज्ञानी अनुपमा रही थीं जिन्होंने 486 अंक प्राप्त किया था और चौथे नंबर पर संजू कुमारी रहीं थीं, जिन्होंने 484 अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद पांचवा स्थान जयनंदन कुमार पंडित को मिला था, जिन्होंने 484 मार्क्स मिले थे। स्टूडेंट्स नीचे पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यहां देखें पूरा रिजल्ट

    यह भी पढ़ें

    Shambhavi Choudhary: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अशोक चौधरी की बेटी शांभवी? जानिए इनकी क्वालिफिकेशन; इस पद पर हैं तैनात

    Bihar Politics: 'कोई मुंह फुलाए हुए है तो इसमें...', फिर क्यों नाराज हुए जीतन राम मांझी? सुना दी जमकर खरी-खोटी