Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'कोई मुंह फुलाए हुए है तो इसमें...', फिर क्यों नाराज हुए जीतन राम मांझी? सुना दी जमकर खरी-खोटी

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 01:52 PM (IST)

    Bihar News बिहार की सियासत में जीतन राम मांझी फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुना दी है। जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में ...और पढ़ें

    जीतन राम मांझी का कांग्रेस पर हमला (जागरण)
    जीतन राम मांझी का कांग्रेस पर हमला (जागरण)

    HighLights

    1. जीतन राम मांझी ने कांग्रेस पर फिर से जमकर हमला बोला है।
    2. जीतन राम मांझी ने कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन पर हमला बोला है।

    एएनआई, पटना। Bihar Political News Hindi: आईटी नोटिस के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता और गया से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) फिर पुराने फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सिलसिलेवार तरीके से हमला किया है।

    जीतन राम मांझी ने कहा है कि 'चोर की दाढ़ी में तिनका', एक बेईमान आदमी खुद को बचाना चाहता है। दुनिया की नजरें उनपर बनी हुई है इसलिए खुद के बचाव के लिए पहले से ही बयान देने लगते हैं। इसे कहते हैं 'चोर मचाए शोर', इसी तरह का काम कांग्रेस कर रही है।

    जीतन राम मांझी ने सुनाई गांव में चोरों की कहानी

    जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि गांव में पहले चोर 8 से 10 की संख्या में आते थे। जब गांव वाले शोर मचाते थे तो 4 चोर पूरब की दिशा में भागते थे तो 4 पश्चिम की दिशा में भागते थे। अगर गांव वाले पश्चिम की दिशा में चोर को पकड़ने दौड़ते तो पूरब वाले चोर शोर मचाते हुए कहते थे सभी चोर पश्चिम दिशा में भागे हैं।

    महागठबंधन में कोई फुलाए बैठा है तो कोई कुछ बात कर रहा है

    जीतन राम मांझी ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी और नीतीश कुमार हैं तो दूसरी तरफ महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं हो पा रहा है। कोई मुंह फुलाकर बैठा है तो कोई स्वतंत्र चुनाव लड़ने की बात करता है। तो इसमें अपना फूट के चलते और अपने कुकर्म के चलते ध्वस्त हो रहे हैं लेकिन ठीकरा दूसरे पर फोड़ रहे हैं। हर हारा हुआ और प्रताड़ित आदमी कहता है इस बार नहीं तो अगले बार जीतेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: RJD प्रत्याशी बीमा भारती पड़ीं 'नरम', क्या अब पिघलेगा पप्पू यादव का दिल; छोड़ेंगे पूर्णिया सीट?

    Pappu Yadav: हाथ से निकला पूर्णिया, अब पप्पू यादव के पास केवल 2 विकल्प; लालू के आगे कांग्रेस हुई लाचार