यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pappu Yadav: हाथ से निकला पूर्णिया, अब पप्पू यादव के पास केवल 2 विकल्प; लालू के आगे कांग्रेस हुई लाचार
Bihar Politics लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव के साथ खेला हो गया है। न लालू यादव की शरण में जाना काम आया न ही कांग्रेस में शामिल होना काम आया। पप्पू ...और पढ़ें

HighLights
- पप्पू यादव के हाथ से पूर्णिया निकल गया है।
- पप्पू यादव के पास अब केवल 2 विकल्प बचे हैं।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: बिहार में आज 29 मार्च को महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल हो गया। आरजेडी 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा वहीं कांग्रेस के हाथ 9 सीटें आई हैं। वहीं, भाकपा माले 3 जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। वहीं इन सब के बीच पप्पू यादव को लालू यादव ने जोरदार झटका दिया है।
पप्पू यादव (Pappu Yadav) का इमोशनल कार्ड भी काम नहीं आया और पूर्णिया सीट हाथ से निकल गई। कांग्रेस ने भी पप्पू यादव के लिए बहुत जोर लगाया लेकिन एक नहीं चली। पप्पू यादव ने यहां तक कह दिया था कि दुनिया छोड़ दूंगा लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा।
अब पप्पू यादव के पास केवल 2 विकल्प
पप्पू यादव (Pappu Yadav) के पास केवल एक ही विकल्प बचा है। पप्पू यादव या तो कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय लड़ें या तो वह फिर कांग्रेस की दी हुई सीट पर लड़ने के लिए राजी हो जाएं।
आरजेडी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
आरजेडी गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगी। इन 10 सीटों के अलावा पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और जहानाबाद में भी राजद के उम्मीदवार होंगे। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर भी राजद के कोटे में आए हैं।
खबरें और भी
कांग्रेस इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
कांग्रेस को किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब और सासाराम के साथ ही महाराजगंज की सीट भी दी है ।
सीपीआई-एमएल, सीपीएम और सीपीआई को मिली ये सीटें
सीपीआई-एमएल को आरा, काराकाट, नालंदा, वहीं सीपीआई को बेगूसराय, सीपीएम को खगरिया सीट मिली है।
यह भी पढ़ें