यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board 10th Result 2024: फर्स्ट डिवीजन से पास हुए बिहार के साढ़े चार लाख स्टूडेंट, 82.91% रहा परिणाम
Bihar Board 10th Result बिहार बोर्ड ने पिछले साल की तरह इस बार भी 31 मार्च को 10 वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 82.91 फीसदी छात्र-छात ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Board High School Result 2024। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, समस्तीपुर के आदर्श कुमार 488 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस बार कुल 82.91 प्रतिशत छात्र परीक्षा पास करने में सफल हुए हैं। यह रिजल्ट बीते छह वर्षों का सबसे अच्छा रिजल्ट है।
यहां चेक करें रिजल्ट
टॉप 10 में शामिल 51 परीक्षार्थियों में छह जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र हैं। वहीं, टॉप 10 में 23 लड़कियां शामिल हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स- biharboardonline.bihar.gov.in व bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है।
छह साल में सबसे बेहतरीन रिजल्ट
पिछले साल के 81.04 प्रतिशत की तुलना में इस बार 82.91 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास करने में सफलता पाई है। बिहार बोर्ड ने रविवार दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। बोर्ड ने छात्रों और छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ समग्र उत्तीर्ण दर की जानकारी दी।
साढ़े चार लाख स्टूडेंट प्रथम श्रेणी में पास
इस साल 8,22,587 छात्रों और 8,72,194 छात्राओं सहित कुल 16,94,781 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस साल कुल 4,52,302 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। वहीं, 5,24,965 छात्रों ने दूसरी श्रेणी में और 3,80,732 छात्रों ने तीसरी श्रेणी में परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की है।
खबरें और भी
टॉपर्स के नाम
- शिवांकर कुमार: 489 अंक
- आदर्श कुमार: 488 अंक
- आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पालक कुमारी, साजिया परवीन: 486 अंक
- अजीत कुमार, राहुल कुमार: 485 अंक
- हरेराम कुमार, सेजल कुमार: 484 अंक
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के पिछले छह सालों के परिणाम
2017: 50.12%
2018: 68.89%
2019: 80.73%
2020: 80.59%
2021: 78.17%
2022: 79.88%
2023: 81.04%
2024: 82.91%
यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Topper: औरंगाबाद के आदित्य कुमार को बिहार में मिला तीसरा स्थान, जानें कितने नंबर किए हासिल