यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Bridge Collapse: बिहार में धड़ाधड़ पुल गिरे तो जागे अधिकारी, सर्वे और हेल्थ कार्ड की फिर सताई चिंता
Bihar Latest News बिहार में जून माह से ही एक के बाद एक कई पुल गिरने लगे हैं। कुछ पुल निर्माणधीन थे और उनका उद्घाटन भी जल्द होने वाला था तो कुछ कई साल ...और पढ़ें

HighLights
- तीन साल से अधिक पुरानी है योजना लाने की तैयारी, तीन वर्षों में पथ निर्माण विभाग को मिले तीन मंत्री
- 2021 में सरकार ने पुलों की सेहत के लिए ब्रिज मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम तैयार करने की बात कही थी
राज्य ब्यूरो, पटना। पुलों के गिरने के बाद सर्वे और हेल्थ कार्ड जारी करने की चर्चा हो रही है, असल में यह योजना तीन साल से अधिक पुरानी है। बड़ी संख्या में पुलों के गिरने से पहले ही राज्य सरकार पुलों और सड़कों के रख रखाव को लेकर चिंतित थी, लेकिन यह चिंता उस समय सामने आई, जब दर्जनभर से अधिक पुल-पुलिया ध्वस्त हो गए। अच्छी बात यह रही है कि इनसे जानमाल की क्षति नहीं हुई।
मगर, पुलों के निर्माण और खासकर रख रखाव को लेकर सरकार को चिंता में डाल दिया है।
2022 में बदल गई सरकार
खबरें और भी