बिहार से NDA का बड़ा संदेश, सम्राट कैबिनेट में 4 महिलाओं को मिली जगह
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में चार महिला नेताओं को शामिल किया गया है। यह कदम महिला भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उठा ...और पढ़ें

सम्राट कैबिनेट में 4 महिलाओं को मिली जगह। (जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में महिला प्रतिनिधित्व को भी अहम स्थान दिया गया है। नए मंत्रिमंडल में चार महिला नेताओं को शामिल कर सरकार ने महिला भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।
मंत्रिमंडल में लेशी सिंह, शीला कुमारी, श्रेयशी सिंह और श्वेता गुप्ता को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अनुभवी और नई पीढ़ी की महिला नेताओं का संतुलन देखने को मिला।
श्वेता गुप्ता नया चेहरा
लेशी सिंह और श्रेयशी सिंह पहले से राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव रखती हैं, जबकि श्वेता गुप्ता जैसी नई चेहरे को अवसर देकर सरकार ने नई नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बिहार की राजनीति में महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी के बीच यह संदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देकर उनकी राजनीतिक भूमिका को मजबूत करने का प्रयास किया है।
महिला सशक्तिकण को बढ़ावा
महिला नेताओं को मिली जिम्मेदारी को सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति और शासन व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।