Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Cabinet Expansion: कब होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार? आ गया नया अपडेट, बस इतने दिन करना होगा इंतजार

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 02:45 PM (GMT+05:30)

    Bihar Cabinet Expansion बिहार में कैबिनेट का विस्तार कब होगा? इस बात को लेकर चर्चा काफी तेज है। इस संबंध में नया अपडेट आ गया है। बताया जा रहा है कि मं ...और पढ़ें

    कैबिनेट विस्तार को लेकर आया नया अपडेट
    कैबिनेट विस्तार को लेकर आया नया अपडेट

    HighLights

    1. मंत्रिमंडल विस्तार को ले अभी कम के कम दस दिनों की प्रतीक्षा
    2. सात मार्च को विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे नीतीश कुमार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Political News In Hindi पिछले काफी समय बिहार में एक सवाल काफी सुर्खियों में है। बिहार में कैबिनेट का विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) कब तक होगा? बार-बार इसको लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। इस मामले में अब एक नया अपडेट आ गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नेताओं को अभी कम के कम दस दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। 

    राज्य मंत्रिमंडल में अपना स्थान तय मान रहे लोगों को अभी कम से कम दस दिनों की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सत्ता के गलियारे में इस बात की चर्चा है कि प्रस्तावित ब्रिटेन की यात्रा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की वापसी के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

    11-12 मार्च को वापस लौटेंगे नीतीश कुमार

    मुख्यमंत्री सात को विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे और 11-12 मार्च तक लौटेंगे। उसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। जिस तिथि तक मंत्रिमंडल विस्तार संभावित है, उस तिथि तक चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के भी प्रभावी हो जाने की संभावना है।

    गौरतलब है कि भाजपा कोटे से अभी 13 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। यह कयास लगया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के कई वरिष्ठ विधायकों की किस्मत चमक सकती है।

    इसमें बुजुर्गों को ज्यादा वरियता देने की कवायद भी चल रही है। हालांकि कुछ युवा चेहरे भी सम्मिलित किए जाएंगे। पर, पार्टी निर्णय से पहले कई पहलुओं पर फीडबैक जुटा रही है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में कौन होंगे भाजपा के तुरुप के इक्के? 16 MLA-MLC का बढ़ सकता है कद

    चिराग पासवान को RJD का ऑफर! LJPR के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले तेजस्वी यादव

    खबरें और भी