यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में कौन होंगे भाजपा के तुरुप के इक्के? 16 MLA-MLC का बढ़ सकता है कद
Bihar Cabinet Expansion बिहार में कैबिनेट का विस्तार जल्द देखने को मिल सकता है। हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा कैबिनेट में जातीय समीकरण को साधते हुए दिख ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश कुमार के कैबिनेट में भाजपा से 13 नए मंत्री लेंगे शपथ।
- विधानसभा एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक एवं सचेतक पद पर होनी है ताशपोशी।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Cabinet Expansion बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा इस बार नए चेहरों को आगे करने पर विचार कर रही है। राज्य में वर्ष 2020 में बनी पिछली राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार में सम्मिलित रहे कुछ मंत्रियों को भी किनारे करने की तैयारी है। वहीं, कुछ चुनिंदा पुराने चेहरे को एक बार फिर पार्टी आगे कर सकती है।
इसके तहत पार्टी के रणनीतिकार दायित्व बांटने से पहले कई कसौटी पर विधायकों एवं विधान पार्षदों को परख रहे हैं। इसमें क्षेत्रीय एवं सामाजिक समीकरण के साथ-साथ संगठन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति लगाव रखने के अलावा पिछले मंत्रिमंडल में सम्मिलित रहे मंत्रियों के कामकाज की पारदर्शिता पहली कसौटी है। संभावना है कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व की मुहर लग जाएगी।
दो-दो बनेंगे सचेतक व उपसचेतक बनेंगे
भाजपा कोटे में अभी 13 और मंत्री बनाए जाने हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी अभी उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी के पास ही हैं। ऐसे में संभव है कि इस पद का दायित्व भी पार्टी किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दे। दोनों पदों यह भी संभव है कि विधान मंडल के चालू सत्र में ही पार्टी विधानसभा एवं विधान परिषद में सत्तारूद दल के सचेतक एवं उप सचेतक के नाम की भी घोषणा करे दें।
आखिरी पारी में चमक सकती है किस्मत
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के कई वरिष्ठ विधायकों की किस्मत भी चमक सकती है। इसमें बुजुर्गों को ज्यादा वरियता देने की कवायद भी चल रही है। हालांकि कुछ युवा चेहरे भी सम्मिलित किए जाएंगे।पर, पार्टी निर्णय से पहले कई पहलुओं पर फीडबैक जुटा रही है।