Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार जल्द करेंगे बिहार कैबिनेट का विस्तार! बस इस दिन का इंतजार

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 08:06 PM (IST)

    नीतीश कुमार सोमवार को देर रात लंदन से वापस दिल्ली लौट आएंगे। नीतीश कुमार के लंदन से वापसी की खबर के साथ ही बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की खबर फिर से तेज ...और पढ़ें

    Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार जल्द करेंगे बिहार कैबिनेट का विस्तार। (फाइल फोटो)
    Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार जल्द करेंगे बिहार कैबिनेट का विस्तार। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को देर रात लंदन से वापस दिल्ली लौट आएंगे। मंगलवार को उनके पटना लौटने की सूचना है। मुख्यमंत्री के लंदन से वापसी की खबर के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की खबर फिर से तेज हो गयी है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि 15 मार्च को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है।

    मंत्रिममंडल विस्तार के बारे में यह कहा जा रहा कि विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। वर्तमान में कई मंत्रियों के पास आधा-आधा दर्जन से अधिक महकमों का प्रभार है। काम की गति प्रभावित नहीं हो इस वजह से मंत्रियों के बोझ को कम किया जाएगा।

    जदयू कोटे से कौन बनेगा मंत्री

    ऐसी सूचना है कि जदयू कोटे से पुराने समीकरण के तहत ही प्राय: उन सभी मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है, जो महागठबंधन की सरकार में थे। ऐसी चर्चा है कि कई मंत्रियों के विभाग में परिवर्तन किया जा सकता है। सबसे अधिक चर्चा शिक्षा विभाग को लेकर है।

    किसके पास जाएंगे ये मालदार विभाग

    फिलहाल शिक्षा विभाग विजय चौधरी के पास है। उनके पास जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भी प्रभार है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास व ग्रामीण कार्य विभाग के लिए भी अलग-अलग मंत्री होंगे। समाज कल्याण व परिवहन विभाग भी अलग-अलग मंत्रियों के पास रहे हैं।

    खबरें और भी

    इस काम के लिए लंदन गए हैं नीतीश कुमार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात मार्च को लंदन के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार तथा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी लंदन गए थे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लंदन साइंस म्यूजियम को देखना था।

    मुख्यमंत्री की सोच है कि पटना के राजेंद्रनगर में बन रहे साइंस सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए। इसी उद्देश्य से उनकी लंदन यात्रा थी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने लंदन में बिहारी मूल के लोगों के साथ भी बात की।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: बिहार की इस सीट पर 'आधी आबादी' को आजतक नसीब नहीं हुई जीत, हर पार्टी उतारती है कैंडिडेट फिर भी...

    'कई गठबंधन बने और टूटे, लेकिन...' बिना पत्ता खोले बहुत कुछ बोल गए चिराग पसावान, जाति-धर्म पर भी दे डाली चुनौती