Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 32 मंत्री: सम्राट कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार समेत इन नेताओं को मिली जगह

    Updated: Thu, 07 May 2026 01:28 PM (IST)

    सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के नए मंत्रिमंडल में OBC और EBC समुदायों का दबदबा साफ दिख रहा है। भाजपा और जदयू ने सामाजिक समीकरणों को साधते हुए कई ...और पढ़ें

    बिहार में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है।

    बिहार में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है।

    HighLights

    1. सम्राट चौधरी कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा

    2. भाजपा-जदयू ने सामाजिक समीकरणों का संतुलन साधा

    3. निशांत कुमार सहित कई नए चेहरों को मिली जगह

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट ने शपथ ग्रहण कर ली है। इसमें कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। नई कैबिनेट ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाला चुनाव सामाजिक समीकरणों के दम पर लड़ा जाएगा। मंत्रिमंडल में OBC, EBC, दलित और सवर्ण समाज के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

    नई सरकार में सबसे ज्यादा जोर अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग पर दिख रहा है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ने अपने-अपने कोटे में इन वर्गों को बड़ी हिस्सेदारी दी है।

    सम्राट चौधरी खुद कोइरी समाज से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम पद पर भूमिहार और यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। राजनीतिक जानकार इसे बिहार के बड़े जातीय समीकरण का हिस्सा मान रहे हैं।

    BJP ने EBC-OBC कार्ड पर खेला बड़ा दांव

    बीजेपी ने अपनी टीम में OBC और EBC नेताओं को प्रमुखता दी है। राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल और प्रमोद चंद्रवंशी जैसे नेताओं को मौका दिया गया है।

    साथ ही सवर्ण समाज से विजय कुमार सिन्हा, मिथिलेश तिवारी और संजय टाइगर जैसे नेताओं को भी कैबिनेट में जगह मिली है। दलित समाज से लखेंद्र पासवान और नंद किशोर राम को शामिल किया गया है।

    महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया जाना भी चर्चा में है।

    JDU ने निशांत कुमार पर लगाया बड़ा दांव

    जेडीयू की तरफ से सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार को लेकर है। नीतीश कुमार के बेटे और कुर्मी समाज से आने वाले निशांत को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

    इसके अलावा श्रवण कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, मदन सहनी और बुलो मंडल जैसे नेताओं के जरिए जेडीयू ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों को साधने की कोशिश की है।

    दलित समाज से अशोक चौधरी, सुनील कुमार और रत्नेश सदा को जगह देकर पार्टी ने मजबूत संदेश देने की कोशिश की है।

    सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व

    एलजेपी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाया गया है। वहीं हम पार्टी से संतोष मांझी को कैबिनेट में जगह मिली है।

    आरएलएम की तरफ से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है। इससे सहयोगी दलों को भी सत्ता में हिस्सेदारी का संदेश दिया गया है।

    अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह सामाजिक संतुलन आगामी चुनाव में कितना असर दिखाता है।

    बिहार मंत्रिमंडल की पूरी सूची

    पद नाम जाति
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कोइरी
    उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी भूमिहार
    उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव OBC

    BJP कोटा

    पद नाम जाति
    मंत्री राम कृपाल यादव OBC
    मंत्री केदार गुप्ता कानू / EBC
    मंत्री नीतीश मिश्रा ब्राह्मण
    मंत्री मिथिलेश तिवारी ब्राह्मण
    मंत्री रमा निषाद मल्लाह / EBC
    मंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमिहार
    मंत्री दिलीप जायसवाल OBC
    मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी EBC
    मंत्री लखेंद्र पासवान दलित
    मंत्री संजय टाइगर राजपूत
    मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र भूमिहार
    मंत्री नंद किशोर राम दलित
    मंत्री रामचंद्र प्रसाद वैश्य / OBC
    मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सूढ़ी / EBC
    मंत्री श्रेयसी सिंह राजपूत

    JDU कोटा

    पद नाम जाति
    मंत्री निशांत कुमार कुर्मी / OBC
    मंत्री श्रवण कुमार कुर्मी / OBC
    मंत्री अशोक चौधरी दलित
    मंत्री लेसी सिंह राजपूत
    मंत्री मदन सहनी मल्लाह / EBC
    मंत्री सुनील कुमार दलित
    मंत्री जमा खान अल्पसंख्यक
    मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा कोइरी / OBC
    मंत्री शीला मंडल धानुक / EBC
    मंत्री दामोदर राउत धानुक / EBC
    मंत्री बुलो मंडल गंगोता / EBC
    मंत्री रत्नेश सदा दलित
    मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता वैश्य / OBC

    LJP (R) कोटा

    पद नाम जाति
    मंत्री संजय पासवान दलित
    मंत्री संजय सिंह राजपूत

    HAM कोटा

    पद नाम जाति
    मंत्री संतोष मांझी दलित

    RLM काेटा

    पद नाम जाति
    मंत्री दीपक प्रकाश कोइरी

    यह भी पढ़ें- सम्राट मंत्रिमंडल में बड़ा खेल... मंगल पांडे समेत BJP के तीन मंत्रियों का कटा पत्ता

    यह भी पढ़ें- सम्राट कैबिनेट में BJP के 14 मंत्रियों के नाम फाइनल, मंगल सहित तीन मंत्री का पत्ता कटा