Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईओ की हत्‍या पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान; 25 लाख आर्थिक सहायता और राजकीय सम्‍मान के साथ अंत्‍येष्‍ट‍ि

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 11:09 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज नगर परिषद के EO कृष्ण भूषण कुमार की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने ईओ कृष्ण भूषण की हत्या पर संवेदना जताई।

    2. पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

    3. दिवंगत अधिकारी की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से होगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। सुल्तानगंज नगर परिषद में दिनदहाड़े कार्यपालक पदाधिकारी कृष्‍ण भूषण कुमार की हत्‍या पर मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। 

    उन्‍होंने कहा कि कृष्‍ण भूषण कुमार ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

    राजकीय सम्‍मान के साथ होगी अंत्‍येष्‍ट‍ि 

    शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दिवंगत अधिकारी अंत्‍येष्‍ट‍ि राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराई जाएगी।  

    बता दें कि मंगलवार को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी। वे बिहार लोक सेवा आयोग के 59वें बैच के अधिकारी थे।

    सभापति की हालत गंभीर

    हमले में नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू भी घायल हो गए। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रविशंकर के अनुसार, उन्हें पेट और सिर में गोली लगी है और वे न्यूरो ICU में इलाजरत हैं। इधर घटना के बाद पुलिस एक्‍शन में आई। हत्‍या मामले में पुलिस ने आरोपित का एनकाउंटर कर दिया है।  

    अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी 

    इधर घटना के बाद बिहार नगर सेवा संघ ने इस घटना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।48 घंटे की मोहलत दी थी।

    संघ के महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गृह विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव, बिहार पुलिस प्रमुख (DGP), मानवाधिकार आयोग और लोकायुक्त को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखी ।