नीतीश की राज्यसभा वाली ट्वीट से सियासत गरमाई, ललन सिंह बोले - फैसला उनका ही होगा
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच जदयू नेता ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

नीतीश की राज्यसभा वाली ट्वीट से सियासत गरमाई
HighLights
ललन सिंह ने कहा नीतीश का राज्यसभा जाना उनका फैसला।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर राज्यसभा जाने की इच्छा जताई।
बिहार के विकास कार्यों के लिए नीतीश कुमार की सराहना की।
डिजिटल डेस्क, पटना। Rajya Sabha elections 2026 बिहार की सियासत इस समय बेहद अहम मोड़ पर खड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
पटना पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में ललन सिंह ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाना चाहें, यह पूरी तरह उनका फैसला है।
उन्होंने कहा कि जदयू पार्टी नीतीश कुमार की बनाई हुई है, इसलिए अंतिम निर्णय भी उनका ही होगा।
‘हमारे चाहने या न चाहने से कुछ नहीं’
ललन सिंह ने स्पष्ट लहजे में कहा कि इस मामले में किसी और की राय से ज्यादा महत्व मुख्यमंत्री के निर्णय का है।
उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री जहां भी जाना चाहें, पार्टी उनकी बनाई हुई है। हमारे चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होगा। फैसला उनका है, उनसे ही प्रतिक्रिया ली जाए।'
उनके इस बयान को जदयू के भीतर अंतिम निर्णय की मुहर के तौर पर देखा जा रहा है।
नीतीश के कामों की भी की तारीफ
ललन सिंह ने बातचीत के दौरान नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक अनुभव और उनके कामों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जो विकास कार्य किए हैं, वह कल्पना से परे हैं। उनके मुताबिक बिहार को नई दिशा देने में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही है।
सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
इस खबर के बाद सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में सियासी कयासों का दौर तेज हो गया है।
ट्वीट कर नीतीश ने जताई अपनी इच्छा
इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा कर अपनी इच्छा का संकेत दिया है।
उन्होंने लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें।
इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।
नई सरकार को सहयोग का भरोसा
अपने संदेश में नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि दो दशकों से अधिक समय तक मिले विश्वास और समर्थन के लिए वे आभारी हैं।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी बिहार के विकास के लिए उनका संकल्प कायम रहेगा। साथ ही जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें- 50 साल के निशांत कुमार क्यों अचानक चर्चा में? पढ़ाई, संपत्ति और सियासी एंट्री की पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- Nitish Kumar जा रहे दिल्ली... सुन भड़के कार्यकर्ता, CM हाउस के बाहर हंगामा; ललन सिंह-संजय झा को बताया जयचंद