Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दीवाली से ठीक पहले नीतीश कुमार ने दी राहत, 1.52 लाख लोगों के बैंक अकाउंट में भेजे 101 करोड़ रुपये

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 02:36 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 1.52 लाख किसानों के बैंक खातों में 101 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। ...और पढ़ें

    किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 101 करोड़ रुपए खाते में भेजे गए।
    किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 101 करोड़ रुपए खाते में भेजे गए।

    HighLights

    1. बाढ़ प्रभावित किसानों को सीएम नीतीश कुमार ने दी बड़ी राहत
    2. सीएम ने 1.52 लाख किसानों के खाते में भेजे 101 करोड़ रुपये

    राज्य ब्यूरो, पटना। बाढ़ की वजह से हुई फसल क्षति के मद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को 1.52 लाख किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 101 करोड़ रुपए अंतरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस वर्ष सितंबर में हुए वर्षापात तथा गंगा, कोसी, गंडक, बागमती व अन्य नदियों के जलस्तर मे हुई वृद्धि की वजह से आयी बाढ़ में फसल क्षति का प्रतिवेदन के आधार पर प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट अनुदान की राशि दी गयी है। यह राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।

    अभी प्रथम चरण की राशि वितरित हुई है। इस संबंध में बताया गया कि अन्य प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर शेष प्रभावित किसानों के बीच भी जल्द राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। हमलोग आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार तत्पर रहते हैं।

    किसानों को कितना अनुदान मिल रहा?

    कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह जानकारी दी कि गंगा एवं अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने के फलस्वरूर आयी बाढ़ से 16 जिले के 66 प्रखंड एवं 580 पंचायतों में कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ।

    खबरें और भी

    संकल्प कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौघरी, कृषि मंत्री मंगल पांडेय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. उदय कांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. एस सिद्धार्थ, सचिव अनुपम कुमार व कुमार रवि भी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री ने रबी महाअभियान का किया आरंभ, किसान जागरूकता वाहनों को किया रवाना

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को रबी महाअभियान 2024-25 का आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के पास से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम मे चार कृषि ज्ञान वाहन तथा 18 किसान जागरूकता वाहनों को विदा किया गया। इस रबी महाअभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग द्नारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    इसके अतिरिक्त फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी व पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जौैविक खेती को प्रोत्साहन, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम एवं फसल विविधिकरण से अवगत कराया जाएगा। चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों के बारे में भी बताया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Diwali 2024: बिहार के इन जिलों में सभी तरह के पटाखों पर रोक, लिस्ट में पटना और गया भी शामिल

    ये भी पढ़ें- Bihar Land Mutation: पूर्व मंत्री ने बेच डाली बेशकीमती सरकारी जमीन, अवैध कब्जा कर खोला गाड़ी का शोरूम