Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: मुख्य सचिवालय में पसरे सन्नाटे को देख हैरान रह गए CM नीतीश कुमार, काम करने को लेकर लिया बड़ा फैसला

    By Arun AsheshEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 06:30 PM (IST)

    Bihar CM Nitish Kumar बुधवार को मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे CM Nitish Kumar सचिवालय में पसरे सन्नाटे को देखकर हैरान रह गए। सचिवालय में म ...और पढ़ें

    Bihar Chief Secretariat: मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे शीर्ष अधिकारी।
    Bihar Chief Secretariat: मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे शीर्ष अधिकारी।

    HighLights

    1. अपने सचिवालय का सन्नाटा देख चकित रह गए नीतीश।
    2. मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे शीर्ष अधिकारी।
    3. अब पांच दिन कार्यालय से ही काम करेंगे CM नीतीश।

    CM Nitish Kumar Secretariat surprise inspection राज्य ब्यूरो, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बुधवार को मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण (surprise inspection)‌ किया तो यह देखकर भौचक रह गए कि मंत्री से लेकर अधिकारी और कर्मचारी सब अनुपस्थित हैं।

    मुख्य सचिवालय की हालत देखकर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब वे सप्ताह में तीन दिन मुख्य सचिवालय और दो दिन मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठेंगे। यहीं से सरकारी कामकाज करेंगे।

    सचिवालय में पसरा सन्नाटा

    सचिवालय का कामकाज सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होता है। मुख्यमंत्री समय से कुछ देर पहले पहुंचे। मुख्य सचिव आमीर सुबहानी बीमार हैं, लेकिन अन्य विभागों के शीर्ष अधिकारी भी कार्यालय में नहीं थे।

    मुख्य सचिवालय की पहली मंजिल पर मुख्य सचिव के अलावा, गृह, वित्त, मंत्रिमंडल सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग के शीर्ष अधिकारी बैठते हैं। इसी मंजिल पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भी कक्ष है।

    पहली बार किया सचिवालय का निरीक्षण

    नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने पहली बार अपने सचिवालय का इस तरह औचक निरीक्षण किया। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और कैबिनेट सचिव डॉ. सिद्धार्थ उनके साथ थे।डॉ. सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी हैं। मुख्यमंत्री अपने कक्ष में गए। कुछ देर बाद पहली मंजिल के कार्यालयों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारी नहीं थे। सफाईकर्मी काम कर रहे थे। उन्होंने साफ-सफाई की हालत पर भी असंतोष प्रकट किया। करीब डेढ़ घंटे तक अपने कक्ष में रहने के बाद वे बाहर निकले।

    पत्रकारों से क्या बोले नीतीश कुमार

    पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही सचिवालय में साढ़े नौ बजे से कामकाज की शुरुआत हुई थी। उन्हें गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी कि अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: BPSC ने घोषित की इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा के आवेदन की डेट, जानें एग्जाम जुड़ी हर एक डीटेल

    Bihar Teacher Recruitment: दूसरे चरण में 70 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जानें क्या है Cabinet का फैसला

    पांच दिन ऑफिस से काम करेंगी मुख्यमंत्री

    हम निरीक्षण के लिए यहां आए। हमने तय किया है कि सप्ताह में तीन दिन मुख्य सचिवालय में सुबह साढ़े 9 बजे पहुंचेंगे। दो दिन मुख्यमंत्री सचिवालय में सुबह-सुबह बैठेंगे।

    मुख्य सचिवालय के अपने कक्ष में बैठ कर देखेंगे कि काम सही ढंग से हो रहा है या नहीं। उसके बाद अपने आवास से काम करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2008 से 2012-13 तक हम मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में 9:30 बजे आया करते थे। अभी अपने आवासीय कार्यालय से ही काम करते हैं।

    खबरें और भी