Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की नई सरकार का शक्ति परीक्षण आज, विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे CM सम्राट चौधरी

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 07:02 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार विधानसभा में अपनी सरकार के पक्ष में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसके बाद वे सरकार की आगामी नीतियों का ब्योरा ...और पढ़ें

    सम्राट चौधरी

    सम्राट चौधरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को विधानसभा में अपनी सरकार के पक्ष में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। 15 अप्रैल को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वे राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा की बैठक 11 बजे दिन में शुरू होगी। 

    सबसे पहले विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का संबोधन होगा। उसके तुरंत बाद सम्राट चौधरी एक पंक्ति का प्रस्ताव पेश करेंगे। यह सभा वर्तमान राज्य मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करती है। प्रस्ताव पर सदन में विमर्श होगा। 

    सबसे पहले तेजस्वी यादव देंगे अपनी राय

    सबसे पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विश्वास मत के प्रस्ताव पर अपनी राय देंगे। फिर बारी-बारी से सभी दलों के नेता प्रस्ताव पर अपने दल का पक्ष रखेंगे। 243 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट रिक्त है। मत विभाजन 242 सदस्यों की संख्या के आधार पर होगा। 

    राजग के पांच घटक दलों के विधायकों की कुल संख्या 201 है। विपक्ष में केवल 41 सदस्य हैं। इसलिए मतदान की संभावना कम ही है। संभव है कि ध्वनि मत के आधार पर सरकार विश्वास मत हासिल कर ले। विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा, जिसमें वे सरकार की अगली नीतियों का ब्योरा देंगे। 

    आम तौर पर सदन में मतदान के समय सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति के लिए दलों की ओर से व्हीप जारी किया जाता है। लेकिन, इस मतदान के लिए सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने भी व्हीप जारी नहीं किया है। 

    40 से अधिक भाजपा विधायक बंगाल चुनाव में व्यस्त

    बिहार भाजपा के 40 से अधिक विधायक पश्चिम बंगाल के चुनाव में व्यस्त हैं। उन्हें फोन कर बुला लिया गया है। विश्वास मत हासिल करने के बाद एनडीए के विधायक विधानसभा परिसर में अतिरिक्त उत्साह का प्रदर्शन नहीं करेंगे। असल में भाजपा पूरे प्रकरण को उत्सवी रंग नहीं देना चाह रही है।

    खबरें और भी

    विधानसभा में दलगत स्थिति 

    भाजपा 88, जदयू 85, लोजपा (रा)19, हम05, रालोमो04, कुल201

    राजद 25, कांग्रेस 06, एआइएमआइएम 05, वामदल 03, आइपीपी 01, बसपा 01, कुल41