विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को CM सम्राट का तोहफा, छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10000 रुपये

Published: Tue, 25 Aug 2026 11:24 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन पर बिहार में बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए तीन नई योजनाओं की शुरुआत की।

सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में बुधवार से एक नई शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी पूर्व घोषणा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह होगा।

इसके माध्यम से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली हमारी बहनों की उचित सुरक्षा एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत लगभग 1000 छात्राओं को चार वर्षों तक 10000 रुपये प्रतिमाह की सहायता मिलेगी।

बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना

पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा कि 'बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना' का शुभारंभ होगा। इसके अंतर्गत बेटियों को 50000 से दो लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप

इसके तहत लगभग 1,000 योग्य छात्राओं को शोध कार्य के लिए 4 वर्षों तक ₹10,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- 30 दिन में शिकायत दूर नहीं तो अफसर होंगे सस्पेंड; CM सम्राट का कड़ा निर्देश, महिलाओं और युवाओं पर फोकस