'भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी के लिए नई तकनीक का उपयोग करें', CM सम्राट का अफसरों को निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सीमा पर बेहतर निगरानी के लिए ...और पढ़ें

'भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी के लिए नई तकनीक का उपयोग करें', CM सम्राट का अफसरों को निर्देश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन (India Nepal Border) पर उच्चस्तरीय बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर बेहतर निगरानी को लेकर नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। सीमा पर होने वाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें।
मुख्यमंत्री की बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी।
आज की उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में मुख्य सचिव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील मानी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का ठीक ढंग से अनुपालन करें। सीमा पर निगरानी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें।
उन्होंने कहा कि सीमा पर होने वाले संदिग्ध मूवमेंट, नशीले पदार्थ, नकली नोट एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अलर्ट रहें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। सीमा पर होने वाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मजबूत रखें।
बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
