विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल बॉर्डर के गांवों पर केंद्र का फोकस, सड़क से रोजगार तक होगा विकास

Published: Tue, 19 May 2026 06:40 PM (IST)

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों को केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 के तहत जीवंत किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

केदार दत्त, देहरादून। नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के तीन जिलों पिथौरागढ़, चंपावत व ऊधम सिंह नगर के 40 गांव अब जीवंत होंगे।

केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (वीवीपी) 2.0 में शामिल इन गांवों के लिए क्षेत्र विशेष रणनीति का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

इसके तहत गांवों को आजीविका विकास, सड़क संपर्क, मूलभूत अवस्थापना, ग्रिड से विद्युतीकरण, दूरसंचार, पर्यटन व संस्कृति, कौशल विकास, सहकारिता व शिक्षा संबंधी घटकों से संतृप्त किया जाएगा।

इन्हीं विषयों को केंद्र में रखते हुए विकास योजनाओं के प्रस्ताव संबंधित जिलों से तैयार कराए जा रहे हैं। फिर केंद्र सरकार को समग्र प्रस्ताव भेजा जाएगा। महत्वपूर्ण यह कि इन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार ही धनराशि उपलब्ध कराएगी।

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष वीवीपी-2.0 की घोषणा कर इसमें राज्य के नेपाल सीमा से लगे 40 गांवों को सम्मिलित किया था। इसके बाद केंद्र के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

अपर सचिव ग्राम्य विकास एवं राज्य में वीवीपी की नोडल अधिकारी अनुराधा पाल के अनुसार इन सभी 40 गांवों का सत्यापन कर इसकी सूचना संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है।

इसके साथ ही पिथौरागढ़, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जिलों के छह विकासखंडों के 964 गांवों का भी सत्यापन कराया जा चुका है। अब जिलों से वीवीपी 2.0 में चयनित गांवों की विकास योजनाओं के प्रस्ताव मिलने पर इन्हें केंद्र को भेजा जाएगा।

आजीविका विकास पर विशेष जोर

वीवीपी 2.0 के तहत स्थानीय निवासियों के माध्यम से सीमा सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक समर्थन सुनिश्चित कर बेहतर जीवन स्तर और आजीविका के पर्याप्त अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर रहेगा।

अपर सचिव पाल के अनुसार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन गांवों में ऐसे युवाओं को चिह्नित किया जाए, जो स्वरोजगार के इच्छुक हों। फिर उन्हें इस संबंध में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वीवीपी 2.0 में चयनित गांव, जिनके लिए बन रही योजनाएं

  • चंपावत :- पसम, मांडुआ, तारकुली, अम्नी, सैलागाड, तामली, पोलप, देवीपुर, सैलानी गोट, नैघुंट, चूका।
  • पिथौरागढ़:- बगड़ीहाट, द्वालीसेरा, ड्योड़ा, तितरी, चमतोली, बलतड़ी, गेठीगाड़ा, हल्दू, जमतड़ी, कनारी, क्वीतड़, तड़ेमिया, तड़ीगांव, रज्यूड़ा, फिलम, कालिका, रमतोली, धारचूला देहात, जुम्मा, स्यांकुरी, जयकोट, पांगला, बूंदी, खेत।
  • ऊधम सिंह नगर :- बनमाहोलिया, नारायण नगर (डाम गारा), कुमराहा, सिसिया-बन्धा, नगला तराई।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को दी बधाई, निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की सराहना की

यह भी पढ़ें- चंपावत में सीएम धामी बोले- विपक्ष को SIR से नहीं बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया से परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।