24 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट: सम्राट चौधरी की पहली परीक्षा; समझिए विश्वासमत का पूरा गणित
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली राजनीतिक परीक्षा होगी, जिसे औपचा ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार अभिवादन करते सम्राट चौधरी। फाइल
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे।
एनडीए सरकार को 202 विधायकों का समर्थन, विश्वासमत महज औपचारिकता।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को विश्वासमत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली राजनीतिक परीक्षा होगी, जिसे औपचारिक माना जा रहा है।
इस संबंध में विधानसभा सचिव राजीव कुमार ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि विधानसभा के द्वितीय सत्र की विशेष बैठक 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से बुलाई गई है।
सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है।
ऐसे में विश्वासमत महज औपचारिकता माना जा रहा है। हालांकि सबकी नजरें अब 24 अप्रैल पर टिक गई हैं। इससे सियासी गहमागहमी बढ़ गई है।
अयोध्या के राम की तस्वीर भेंट
शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने सम्राट चौधरी को अयोध्या के भगवान राम की तस्वीर भेंट की। मुख्यमंत्री ने तस्वीर ग्रहण कर श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया।
एक बुजुर्ग दंपती उनके समक्ष रोने लगे। सम्राट चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।
नीतीश कुमार से मुलाकात
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सम्राट चौधरी से मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।
इसके बाद नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम—विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव से भी मुलाकात की। इन बैठकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।