बिहार: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में फर्जीवाड़े पर होगी कार्रवाई, शैक्षणिक संस्थानों की जांच का आदेश
राज्य सरकार ने भ्रामक जानकारी देकर एक से अधिक कॉलेज चलाने वाले शैक्षणिक संस्थानों की जांच का आदेश दिया है। ...और पढ़ें

उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर। फाइल फोटो
HighLights
भ्रामक जानकारी देने वाले शिक्षण संस्थानों की जांच का आदेश।
फर्जीवाड़ा मिलने पर मान्यता रद्द, एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में पारदर्शिता, पात्र छात्रों को ही लाभ।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने उन सभी शैक्षणिक संस्थानों की जांच करने का निर्देश दिया है, जो भ्रामक जानकारी देकर एक से अधिक महाविद्यालयों का संचालन कर रहे हैं।
जांच में गड़बड़ी पकड़े जाने पर फर्जीवाड़ा संबंधी प्राथमिकी दर्ज कराने और संबंधित शिक्षण संस्थानों की मान्यता रद करने की कार्रवाई भी करने को कहा गया है।
यह आदेश उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों को दिया। इससे पहले उन्होंने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रशासनिक स्तर पर क्रियान्वयन और ऐसे शिक्षण संस्थानों की जानकारी ली, जो में फर्जीवाड़ा कर योजना का लाभ उठा चुके हैं।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करें। अगर इसमें कोई पदाधिकारी दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
केवल पात्र छात्रों को ही मिले लाभ
मंत्री संजय सिंह टाइगर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलना चाहिए, जो निर्धारित पात्रता और सभी आवश्यक मापदंडों को पूरा करते हों।
उन्होंने ऐसे सभी शैक्षणिक संस्थानों की जांच के निर्देश दिए हैं जो असत्य और भ्रामक जानकारी देकर एक से अधिक कॉलेजों का संचालन कर रहे हैं।
नए डिग्री कॉलेजों के लिए सही जमीन का चयन
उन्होंने नए डिग्री महाविद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता और भूमि चयन तथा शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और संचालन से जुड़े विषयों की समीक्षा की।
अधिकारियों को निर्देश गया दिया कि नए डिग्री महाविद्यालयों के लिए ऐसी भूमि चुनी जाए, जो प्रखंड मुख्यालय के आसपास और विद्यार्थियों के लिए सुगम और निकट हो।
यह भी पढ़ें- निगरानी जांच में फंसे 14 फर्जी शिक्षक होंगे बर्खास्त; बांका में नियोजन समितियों को एक पखवारे में कार्रवाई का निर्देश
