Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस को बिहार में भी सताने लगा डर! दिल्ली के बाद अब हैदराबाद पहुंचे 16 विधायक

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 07:17 PM (IST)

    Bihar Political News In Hindi झारखंड के बाद अब बिहार के कांग्रेस विधायक भी हैदराबाद पहुंच गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस को बिहार में ...और पढ़ें

    झारखंड के बाद अब हैदराबाद पहुंचे बिहार के कांग्रेस विधायक
    झारखंड के बाद अब हैदराबाद पहुंचे बिहार के कांग्रेस विधायक

    HighLights

    1. बैठक में शामिल नहीं हुए थे तीन विधायक
    2. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने विधायकों से औपचारिक बात की थी

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics Today झारखंड के बाद अब बिहार के कांग्रेस (Congress) विधायक हैदराबाद पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 16 विधायक रविवार को हैदराबाद पहुंचे हैं। बत दें कि बिहार में नवनिर्वाचित एनडीए सरकार का शक्ति परीक्षण (Bihar Floor Test) 12 फरवरी को होने की संभावना है।

    वहीं, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नई सरकार बन गई है, हम सभी विधायक उन्हें बधाई देने के लिए यहां आए हैं। हम सीएम से मिलेंगे और उन्हें बधाई देंगे।

    गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वासमत हासिल करने के पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुला लिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दिल्ली पहुंचने वाले पार्टी के 16 विधायकों के साथ बैठक की।

    विधायकों को प्रदेश से बाहर रखने की रणनीति

    विश्वासमत के दौरान पार्टी को एकजुट रखने और किसी प्रकार की टूट से बचाने के लिए कांग्रेस विधायकों को प्रदेश से बाहर रखने की रणनीति बनाई गई है।

    दिल्ली में शनिवार को हुई बैठक में सम्मिलित नहीं होने वाले विधायकों में मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, विक्रम के विधायक सिद्धार्थ एवं अररिया के विधायक आबुदुरहमान के नाम हैं। आबुदुरहमान ने अररिया में अपनी पुत्री के ऑपरेशन के कारण नहीं पहुंचने का तर्क दिया।

    वहीं, सिद्धार्थ रविवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शाम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने विधायकों से औपचारिक बात की। साथ ही सभी विधायकों को एकजुट रहने का मंत्र दिया।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar politics: महागठबंधन की तुलना में NDA में नीतीश कुमार को 5 फायदे, पुराने फॉर्म में वापस लौटने की तैयारी

    Nitish Kumar: एनडीए में आते ही नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, कई आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य को हटाया, सामने आई यह वजह

    खबरें और भी