Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : बिहार से कितनी सीटें चाहती थी कांग्रेस? प्रदेश अध्यक्ष ने बताई अंदर की बात, कहा- हमें मात्र...

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 09:55 AM (IST)

    Bihar Lok Sabha Election Result बिहार में कितनी सीटें कांग्रेस लाना चाहती थी इसके बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खुलकर बताया है। इसके साथ उन्होंन ...और पढ़ें

    बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह। फोटो- जागरण
    बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. यह जनादेश नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध है- कांग्रेस
    2. जनता की जय कि जिसने उनके अभिमान को तोड़ दिया- कांग्रेस

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने चुनाव परिणाम को शिरोधार्य बताते हुए मंगलवार को कहा कि यह जनादेश नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध है। उन्हें इसका सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे चार सौ पार की गारंटी बताते हुए चुनाव प्रचार में उतरे थे।

    उन्होंने कहा कि जनता की जय कि जिसने उनके अभिमान को तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश का परिणाम तो विशेषकर महत्वपूर्ण है और वहां की जनता को विशेष बधाई। बिहार में कांग्रेस (Congress) पांच-छह सीटों की आस लगाई हुई थी, लेकिन हमें मात्र तीन सीटें मिली हैं। हालांकि, यह पिछली बार से दो अधिक हैं।

    उन्होंने कहा कि राजद को चार और माले को दो सीटें मिली हैं। महागठबंधन की उपलब्धि पिछली बार की एक से बढ़कर इस बार नौ की हो गई है। जदयू और भाजपा की सीटें कम हुई हैं। जनता ने जो निर्णय दिया है उसके लिए कांग्रेस आभार प्रकट करती है और जन-हित में सदैव प्रयासरत रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

    बिहार में इन तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

    Bihar News बिहार में कांग्रेस ने सासाराम, किशनगंज और कटिहार सीट पर कब्जा जमाया है। देश में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन से एक तरफ जहां पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे, वहीं दूसरी ओर पटना साहिब के कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित की हार से कार्यकर्ताओं में निराशा रही। लोकसभा चुनाव की मतगणना देखने के लिए पार्टी के सभागार में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। वहां पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।

    खबरें और भी

    पार्टी के प्रदेश मीडिया सेल के चेयरमैन राजेश राठौर सुबह से शाम तक पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने दिनभर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। पार्टी कार्यालय में सुबह में कार्यकर्ता थोड़ा कम दिखाई दिए लेकिन दिन चढ़ने के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई।

    मंगलवार को पार्टी के पटना जिला के अध्यक्ष शशि रंजन मोर्चा संभाले थे, उन्होंने कहना है कि पटना साहिब में भले की कांग्रेस की हार हुई लेकिन देशभर में अच्छा प्रदर्शन हुआ है इससे पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

    शाम को जैसे ही कटिहार से पार्टी प्रत्याशी तारिक अनवर के जीत की सूचना मिली, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह चुनाव कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया है। इसका आगे भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव मेहता, विकास कुमार, शरीफ अहमद रंगरेज सहित कई लोगों ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें-

    Mukesh Sahani : तेजस्वी के साथ 250 सभाएं... फिर भी VIP के हाथ लगी निराशा, अब सहनी ने दे दिया बड़ा संदेश

    Bihar Lok Sabha Election Result: छठी बार बिहार से लोकसभा पहुंचे ये दो कद्दावर नेता, किसको देंगे समर्थन? अटकलें तेज